Search

 
 
 

दशमफॉल हत्याकांड: दूसरे लड़के के साथ दिखी तो सनकी आशिक ने कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दशमफॉल इलाके में युवती के शव बरामद मामले में पुलिस ने एक युवक को खूंटी से गिरफ्तार किया है. युवती की हत्या प्रेम प्रसंग में उसके सनकी आशिक ने कर दी थी. हत्या के बाद शव को आरोपी ने दशमफॉल इलाके में ठिकाना लगा दिया था. गिरफ्तार युवक की उम्र 18 वर्ष है.
 
अपराध की खबरें

Ranchi: दशमफॉल इलाके में युवती के शव बरामद मामले में पुलिस ने एक युवक को खूंटी से गिरफ्तार किया है. युवती की हत्या प्रेम प्रसंग में उसके सनकी आशिक ने कर दी थी. हत्या के बाद शव को आरोपी ने दशमफॉल इलाके में ठिकाना लगा दिया था. गिरफ्तार युवक की उम्र 18 वर्ष है.

Uploaded Image

पुलिस ने बताया कि 23 जून 2026 को अज्ञात युवती का शव मिला था. जिसका पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मृतका की पहचान खूंटी जिले के थाना क्षेत्र के बरिगड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय हिस्सी कुमारी के रूप में हुई. 

 

अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी चेतन मुंडा ने युवती को किसी अन्य युवक के साथ देखकर ईर्ष्या में उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद उसने मृतका का मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिया था.

 

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन और आरोपी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि मामले के अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही