Search

 
 
 

Ranchi News: सरना स्थल की चहारदीवारी निर्माण में बाधा, असमाजिक तत्वों के खिलाफ थाने में शिकायत

Ranchi News: समिति का कहना है कि सरना स्थल की सुरक्षा, संरक्षण और अवैध अतिक्रमण से बचाव के उद्देश्य से चारदीवारी निर्माण का कार्य कराया जा रहा है. लेकिन निर्माण कार्य के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा महिला एवं पुरुषों के माध्यम से अनावश्यक विवाद और बाधा उत्पन्न की जा रही है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi News: रांची के हेहल मौजा स्थित सरना स्थल की चारदीवारी निर्माण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कथित रूप से चारदीवारी निर्माण में बाधा उत्पन्न किए जाने का आरोप लगाते हुए हेलाल सरना समिति ने सुखदेवनगर थाना प्रभारी को आवेदन देकर सहयोग और सुरक्षा की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: 

हेलाल सरना समिति की ओर से 5 अक्टूबर 2026 को सुखदेवनगर थाना प्रभारी को एक आवेदन दिया गया है. आवेदन में बताया गया है कि हेहल मौजा स्थित सरना स्थल की भूमि खाता संख्या 170 तथा प्लॉट संख्या 1382, 1383, 1384 और 1394 में दर्ज है. समिति के अनुसार यह स्थल गांव का पारंपरिक, धार्मिक एवं सामुदायिक आस्था का केंद्र है.

 

समिति का कहना है कि सरना स्थल की सुरक्षा, संरक्षण और अवैध अतिक्रमण से बचाव के उद्देश्य से चारदीवारी निर्माण का कार्य कराया जा रहा है. लेकिन निर्माण कार्य के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा महिला एवं पुरुषों के माध्यम से अनावश्यक विवाद और बाधा उत्पन्न की जा रही है.

 

आवेदन में कहा गया है कि इस विवाद के कारण चारदीवारी निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है और ग्रामवासियों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है. हेलाल सरना समिति ने थाना प्रभारी से सरना स्थल की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए आवश्यक प्रशासनिक सहयोग और पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही संबंधित प्रशासन को उचित निर्देश देकर चारदीवारी निर्माण कार्य को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने की अपील की गई है.

 

समिति ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा, ताकि सरना स्थल की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही