Search

 
 
 

जमशेदपुर: पटमदा प्रखंड मुख्यालय पहुंच पथ पर वाहनों का कब्जा

 
Patamda (Mithilesh Tiwari): पटमदा प्रखंड मुख्यालय का पहुंच पथ कार्यालय समय में अतिक्रमण का शिकार हो जाता है. वाहन या साइकल लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचने वाले जहां-तहां वाहन खड़ा कर कार्यालय में प्रवेश कर जाते हैं. इससे अधिकारियों व कर्मचारियों सहित सामान्‍य लोगों को भी कार्यालय में प्रवेश करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. पहुंच पथ वाहनों से घिरा होने के कारण दूर ही गाड़ी खड़ा करके आना पड़ता है. इसे भी पढ़ें: दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-high-court-summons-jairam-pawan-khera-asked-to-remove-controversial-tweet-on-iranis-daughter/">दिल्ली

हाईकोर्ट ने जयराम, पवन खेड़ा को समन भेजा, ईरानी की बेटी पर किया गया विवादित ट्वीट हटाने को कहा

पहले वाहन के टायर से हवा निकाल दी जाती थी

ग्रामीण शंकर महतो बताते हैं कि इस सड़क पर पहले किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा रखने पर तत्कालीन बीडीओ सचिदानंद महतो अपने चालक को आदेश देकर उस वाहन के टायर से हवा निकलवा देते थे. लगातार नियम की अवहेलना करने पर आर्थिक दंड भी लगाया जाता था. उनके कार्यकाल में वाहनों को ग्रामीण सुचारू ढंग से खड़ा करने के बाद भी प्रखंड कार्यालय में प्रवेश करते थे. वहीं प्रखंड परिसर में साफ सफाई को लेकर भी काफी ध्यान दिया जाता था.

वाहनों के लिये पार्किंग की व्यवस्था जरूरी

वर्तमान समय में प्रखंड और अंचल कार्यालय परिसर में गंदगी का अंबार है और प्रखंड कार्यालय आने वाले लोग जहां-तहां गाड़ी खड़ा कर देते हैं. जिससे सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. प्रखंड विकास पदाधिकारी के चालक द्वारा लोगों को हमेशा सचेत किया जाता है, लेकिन ग्रामीण अपनी आदत से मजबूर हैं. प्रखंड प्रशासन को वाहनों के लिये पार्किंग की व्यवस्था कर स्थिति में सुधार लाने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-12-feet-long-python-found-in-chiriya-bazar-hata/">मनोहरपुर

: चिरिया बाजार हाता में मिला 12 फीट लंबा अजगर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही