Search

 
 
 

वनडे मैच: टीम इंडिया ने 309 रनों का दिया लक्ष्य, शतक से चूके शिखर धवन

 
port of Spain: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एक दिवसीय मैच में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन से उबरते हुए अर्धशतक जड़ा. लेकिन वो शतक बनाने से चूक गये. 97 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर वे आउट हो गये. टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 308 रन बनाये. वेस्टइंडीज के सामने भारत ने 309 रनों का लक्ष्य रखा है.

पहले भारत की बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान धवन और शुभमन गिल की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की. धवन ने 99 गेंद में 97 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जड़े. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/GGGG-8.jpg"

alt="" width="517" height="531" />

सबसे अधिक उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान

इसी दौरान धवन ने 53 गेंद में 8 चौकों और एक छक्के की मदद से अपने वनडे करियर का 36वां अर्धशतक 152 मैच की 150वीं पारी में जड़ा. इसी के साथ ही धवन वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान बन गए.

गिल और श्रेयस की हॉफ सेंचुरी

ओपनर शुभमन गिल ने 64 रन जबकि श्रेयर अय्यर ने 54 रन बनाये. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 13 जबकि संजू सैमसन 12 रन ही बना सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही