Search

 
 
 

वनडे रैंकिंग: ट्रेंट बोल्ट ने जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा, विराट की रैंकिंग में गिरावट

 
New Delhi: आईसीसी ने बुधवार को वनडे फॉर्मेट में अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दिया है. भारतीय स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को तगड़ा झटका लगा है. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज और एक समय में मुंबई इंडियंस के उनके साथ ट्रेंट बोल्ट ने आईसीसी वनडे रैंकिंग की गेंदबाजों की सूची में उनकी जगह लेते हुए नंबर एक का स्थान हासिल कर लिया है. बोल्ट के नाम अब 704 अंक हैं जबकि बुमराह के पास 703 अंक ही रह गए हैं. इसे भी पढ़ें-गाल">https://lagatar.in/galle-test-pakistans-4-wicket-win-in-the-first-test-abdullah-shafiqs-brilliant-innings/">गाल

टेस्ट: पहले टेस्ट में पाकिस्तान की 4 विकेट से जीत, अब्दुल्ला शफीक की शानदार पारी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/tttt-2-1.jpg"

alt="" width="979" height="588" />

गेंदबाजों की सूची में बदलाव

इसके अलावा गेंदबाजों की सूची में टॉप 10 में दो और बदलाव हुए हैं. अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को एक पायदान का फायदा हुआ है. वो अब आठवें नंबर के गेंदबाज हो गए हैं. जबकि इंग्लैंड के क्रिस वोक्स को एक पायदान का नुकसान हुआ और वो अब 9वें नंबर के गेंदबाज हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/tttt-3-1.jpg"

alt="" width="779" height="498" />

कोहली की रैंकिंग में गिरावट

लगातार अपने फॉर्म से संघर्ष कर रहे विराट कोहली की रैंकिंग में भी गिरावट आई है. आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली एक पायदान खिसककर अब चौथे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं. साथ ही साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक दो रैंक खिसकर अब 6वें नंबर पर आ गए हैं. जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शतकीय पारी खेलने वाले रस्सी वैन डेर डूसन तीन स्थान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं. क्रिस वोक्स को ऑलराउंडर्स की सुची में भी नुकसान हुआ है. वोक्स अब 6वें जबकि कॉलिन डी ग्रैंडहोम उनकी जगह लेकर पांचवें रैंक के ऑलराउंडर हो गए हैं. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/government-should-declare-the-entire-state-including-dhanbad-district-drought-hit-arup-chatterjee/">धनबाद

जिला सहित पूरे राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार : अरूप चटर्जी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही