Search

 
 
 

वनडे विश्व कप : संभावित कार्यक्रम तय, 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत-पाक महामुकाबला

 
Sports Desk : भारतीय टीम वनडे विश्व कप में अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगी. जबकि एक सप्ताह बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच अहमदाबाद में होगा. बीसीसीआई के कार्यक्रम के ड्राफ्ट में यह जानकारी दी गई. ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने सोमवार को लिखा कि बीसीसीआई ने कार्यक्रम का ड्राफ्ट आईसीसी को भेजा है, जिसने प्रतिभागी देशों के पास फीडबैक के लिये इसे भेज दिया है. अंतिम कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह की जायेगी. शुरूआती ड्राफ्ट के अनुसार टूर्नामेंट पांच अक्टूबर को शुरू होगा, जिसमें मौजूदा चैम्पियन इंग्लैंड का सामना पिछले उपविजेता न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में होगा. फाइनल भी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा. सेमीफाइनल 15 और 16 नवंबर को होंगे, जिनका वेन्यू अभी तय नहीं है. मेजबान भारत अपने लीग मैच नौ शहरों में खेलेगा, जिनमें कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू शामिल है . पाकिस्तान से मुकाबला 15 अक्टूबर को होगा. वहीं पाकिस्तान के लीग मैच पांच शहरों में होंगे. रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान छह और 12 अक्टूबर को हैदराबाद में क्वालीफायर दौर से आई दो टीमों से खेलेगा. इसके बाद बेंगलुरू में आस्ट्रेलिया (20 अक्टूबर), चेन्नई में अफगानिस्तान (23 अक्टूबर), दक्षिण अफ्रीका (27 अक्टूबर) , बांग्लादेश से कोलकाता में (31 अक्टूबर), न्यूजीलैंड से बेंगलुरू में (पांच नवंबर) और इंग्लैंड से कोलकाता में (12 नवंबर) खेलेगा. आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मैच 29 अक्टूबर को धर्मशाला में और इंग्लैंड से चार नवंबर को अहमदाबाद में होगा. टूर्नामेंट में दस टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें से आठ तय है और दो क्वालीफायर से आयेंगी . टूर्नामेंट में कुछ ही महीने रह गए हैं और अभी तक कार्यक्रम का ऐलान नहीं हुआ है. जबकि पिछले दो विश्व कप में कार्यक्रम एक साल पहले ही तय हो गया था.

भारत का संभावित कार्यक्रम :

  • बनाम आस्ट्रेलिया, आठ अक्टूबर , चेन्नई
  • बनाम अफगानिस्तान , 11 अक्टूबर , दिल्ली
  • बनाम पाकिस्तान , 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
  • बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे
  • बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर , धर्मशाला
  • बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही