Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला-खरसावां में ओड़िया समुदाय का पांच दिवसीय विष्णु पंचक व्रत शुरू

Saraikela/Kharsawan : सरायकेला-खरसावां जिला में ओड़िया समुदाय का पांच दिवसीय पवित्र विष्णु पंचक व्रत शुरू हो गया है. ओड़िया समुदाय के लोग कार्तिक माह को सबसे पवित्र माह मानते हैं और माह के अंतिम पांच दिनों तक पंचक व्रत का पालन करते हैं. इस दौरान महिलाएं दशमी के लेकर पूर्णिमा तक ब्रह्म मुहूर्त में स्थान पर पूजा-अर्चना करती हैं. पंचक पर पांच दिनों तक महिलाएं सुबह जलाशयों में स्नान कर भगवान राय दामोदर की पूजा करती हैं. पंचक में ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र से भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है. हे निलो माधवो, हे माधव हे... हे राई दामोदर... का जाप भी किया जाता है. तुलसी मंडप के पास रंग- बिरंगी रंगोली बना कर राय-दामोदर की आराधना की जाती है. तुलसी मंडप के समक्ष प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की भी रंगोली बना कर पूजा की जाती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/KHARSAWAN-PANCHAK-VRAT-11-300x155.jpg"

alt="" width="300" height="155" /> इसे भी पढ़ें : नक्सली">https://lagatar.in/maoist-called-bharat-bandh-on-november-20-in-protest-against-the-arrest-of-naxalite-prashant-bose-will-celebrate-resistance-day-from-november-15-to-19/">नक्सली

प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के विरोध में माओवादी ने 20 नवंबर को बुलाया भारत बंद,15 से 19 नवंबर तक मनायेंगे प्रतिरोध दिवस
दिनभर में एक ही बार सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं. अन्न-भोजन को विशेष विधि- विधान के साथ तैयार किया जाता है. पंचक पर खाये जाने वाले अन्न को हबिसान्न कहा जाता है. पंचक का समापन कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदी और जलाशयों में विशेष स्नान के साथ होता है. मौके पर कई धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन किया जाता है. कार्तिक पूर्णिमा को सरायकेला-खरसावां के ओड़िया समुदाय के लोग बोईतो बंदना उत्सव के रुप में भी मनाते हैं. बोईतो बंदना के दिन उत्कलीय परंपरा के अनुसार, केला के पेड़ के छिलके से तैयार किए गए नाव को नदी में छोड़ा जाता है. नावों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाता है. ओड़िया समुदाय की वर्षों पुरानी यह परंपरा अब भी चली आ रही है. ओड़िया समुदाय के लोग कार्तिक पूर्णिमा को सबसे महत्वपूर्ण दिन मानते हैं और इस दिन को हरसंभव पुण्य कार्य करते हैं. कहा जाता है कि पंचक पर पुण्य कार्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही