Search

 
 
 

JSCA में वनडे: मैच को लेकर उत्साह, खिलाड़ी शनिवार को करेंगे अभ्यास

 
Ranchi: दूसरे एकदिवसीय के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम 7 अक्टूबर को करीब 3 बजे रांची पहुंच गई हैं. दोनों टीम होटल रेडिशन ब्लू होटल में रुकी हुई हैं. मैच को लेकर रांची और झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. मैच को लेकर गुरुवार और शुक्रवार को टिकटों की बिक्री की गई. इसे पढ़ें-कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-businessman-amit-agarwal-arrested-by-ed/">कोलकाता

के व्यवसायी अमित अग्रवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार

प्रैक्टिस को लेकर तैयारियां पूरी

दोनों टीम मैच से एक दिन पूर्व यानी 8 अक्टूबर (शनिवार) को जेएससीए में अभ्यास करेंगी. इसके लिये विकेट तैयार कर लिया गया है. तीन इंडोर विकेट की भी तैयारी की गई है. दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए अभ्यास का समय दिन के एक बजे से चार बजे निर्धारित है. वहीं भारतीय टीम शाम 5.30 रात 8 बजे तक अभ्यास करेगी. इसके लिए बिजली व्यवस्था सहित अन्य तैयारियां कर ली गई हैं. अभ्यास के बाद अफ्रीकी टीम से केशव महाराज और भारतीय टीम से शार्दुल ठाकुर प्रेस को संबोधित करेंगे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-searching-for-10-cars-in-samastipur-in-muthoot-fincorp-robbery-case/">धनबाद

: मुथूट फिनकॉर्प लूट मामले में पुलिस समस्तीपुर में ढूंढ़ रही आई 10 कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही