Search

 
 
 

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने दिया इस्तीफा

 
Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है. उनके इस्तीफे के बाद मिजोरम के गवर्नर हरी बाबू कांभांपती को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है. झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास को 18 अक्टूबर 2024 को ओडिशा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया था. जमशेदपुर से अपना राजनीति‍क कर‍ियर शुरू करने वाले रघुवर दास 2014 से लेकर 2019 तक पांच साल झारखंड के मुख्‍यमंंत्री रह चुके हैं. रघुवर दास पिछली बार विधायक का चुनाव हार गए थे, जिसका कारण पार्टी से ही बगावत करने वाले सरयू राय थे. उन्‍होंने रघुवर दास को जमशेदपुर पूर्वी से हराते हुए जीत दर्ज की थी.

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान  बिहार के नये राज्यपाल

दूसरी तरफ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. जबकि पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसे भी पढ़ें – पुष्पा">https://lagatar.in/pushpa-2-affected-by-eclipse-telangana-mla-files-complaint/">पुष्पा

2 पर लगा ग्रहण, तेलंगाना विधायक ने दर्ज करायी शिकायत
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही