Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ओडिशा के जाजपुर में भीषण सड़क हादसा, पश्चिम बंगाल के सात लोगों की मौत

Odisha : ओडिशा के जाजपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. शनिवार सुबह कोहर के कारण पॉल्ट्री सामग्री लेने के लिए कोलकाता से भुवनेश्वर जा रही मिनी ट्रक ने एक खड़े ट्रक को टक्कर मार दी. इस हादसे में पश्चिम बंगाल के सात लोगों की मौत हो गयी. वे पश्चिम बंगाल से ट्रक से आ रहे थे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गयी. जाजपुर के एसपी विनीत अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी. (पढ़ें, कैसे">https://lagatar.in/how-will-black-marketing-stop-in-ration-distribution-in-4-years-only-2-wards-elected-members/">कैसे

रूकेगी राशन वितरण में कालाबजारी, 4 सालों मे सिर्फ 2 वार्डों में चुना गया सदस्य)

शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया

विनीत अग्रवाल ने बताया कि जाजपुर में हुई सड़क दुर्घटना में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है. एसपी ने बताया कि सभी मृतक पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे. मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया है और वे जाजपुर आ रहे हैं. बता दें कि एक दिन पहले भी राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर नेउलपुर में दो ट्रकों की टक्कर हो गयी थी और उसमें आग लग गयी थी. इस हादसे में ट्रक बुरी तरह से जल गया था. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-encounter-with-naxalites-in-sukma-3-soldiers-martyred-two-injured/">छत्तीसगढ़

: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 3 जवान शहीद, दो घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही