Search

राष्ट्रीय जूनियर में ओड़िशा और सब जूनियर में महाराष्ट्र बनीं खो-खो प्रतियोगिता की चैंपियन

Ranchi : राजधानी के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खो-खो स्टेडियम में खेले जा रहे खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में ओड़िशा और सब जूनियर में महाराष्ट्र ने खिताब अपने नाम किया. सब जूनियर फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र और राजस्थान के बीच खेला गया, जिसमें महाराष्ट्र ने 55 - 41 के अंतर से राजस्थान को हराया. वहीं दिल्ली और वेस्ट बंगाल की टीम तीसरे स्थान पर रही. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/whatsapp-image-2023_01_19-at-5.01.39-pm_205.jpg"

alt="" width="1599" height="1200" />

विजेता टीम को 275000 रुपये मिले

जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला ओड़िशा और महाराष्ट्र के बीच खेला गया, जिसमें ओड़िशा ने रोमांचक मुकाबले में महाराष्ट्र को 54 - 47 के अंतर से हराकर चैंपियन बनी. वहीं दिल्ली और हरियाणा की टीम तीसरे स्थान पर रही. विजेता टीम को 275000 रुपये, उपविजेता टीम को 175000 रुपये व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 75000 रुपये की इनामी राशि दी गई. समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, विशिष्ट अतिथि रांची विधायक सीपी. सिंह, खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एमएस त्यागी ने विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया. इस प्रतियोगिता में 700 के करीब खिलाड़ी और ऑफिशियल समेत तकनीकी पदाधिकारियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें – बरही">https://lagatar.in/provocative-statement-of-jdu-leader-ghulam-rasool-in-barhi/">बरही

में जदयू नेता गुलाम रसूल का भड़काऊ बयान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp