Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ओडिशा रेल हादसा : रेल मंत्री ने घटनास्थल का जायजा लिया, मृतकों की संख्या बढ़कर 280, 900 घायल, 12 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Odisha : ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 280 हो गयी है. वहीं 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. करीब 12 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हादसे की वजह से भारतीय रेलवे ने 48 ट्रेनें कैंसिल कर दी है. जबकि 39 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किये गये हैं. साथ ही 10 ट्रेनों को कुछ समय के लिए रद्द किया गया है. (पढ़ें, BJP">https://lagatar.in/bjp-postponed-all-its-programs-to-be-held-across-the-country-today-jp-nadda-expressed-grief-over-odisha-accident/">BJP

ने आज देशभर में होने वाले अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित किया, जेपी नड्डा ने ओडिशा हादसे पर दुख जताया)

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर स्थिति का जायजा लिया. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी अपनी कोलकाता यात्रा बीच में छोड़कर बालासोर के लिए रवाना हो गये हैं. बता दें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा में हुए रेल हादसे को लेकर शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है.

राहत-बचाव कार्य खत्म होने के बाद बहाली का कार्य शुरू होगा-रेल मंत्री

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह बहुत बड़ी दुर्घटना है. कल रात से रेलवे की टीम, NDRF, SDRF बचाव कार्य में जुटी है. फिलहाल हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है. राहत और बचाव कार्य खत्म होने के बाद ही बहाली का कार्य शुरू कर दिया जायेगा. पहले से ही बहाली के लिए मशीने तैनात हैं. कहा कि सभी दिवंगत आत्माओं के लिए हम प्रार्थना करते हैं. जिनके परिवार के सदस्यों की इस हादसे में मृत्यु हो गयी, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी. रेलवे ने कल ही मुआवजे का ऐलान कर दिया था, जांच कमेटी का भी गठन किया गया है. बता दें कि रेल मंत्रालय ने इस हादसे के शिकार हुए लोगों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है. मृतक के परिजनों को 10 लाख , गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख  और मामूली रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये की मदद दी जायेगी.

तीन ट्रेनों की आपस में हुई थी जोरदार टक्कर

बता दें कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब सात बजे तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गयी थी. बालासोर जिले में बहनागा स्टेशन के पास पहले यशवंतपुर से हावड़ा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरायी. फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) और मालगाड़ी आपस में टकरा गयी. कोरोमंडल एक्सप्रेस हावड़ा से चेन्नई जा रही थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी. ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गये. इसे भी पढ़ें : ट्रेन">https://lagatar.in/more-than-50-died-in-the-train-accident-hemants-attack-on-the-center/">ट्रेन

हादसा में 50 से ज्यादा की मौत, केंद्र पर हेमंत का हमला, FIR में दर्ज है महिला पहलवानों का गंभीर आरोप, हजारीबाग में ग्रामीण और पुलिस में झड़प समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही