Search

 
 
 

ओड़िशा :  तेज रफ्तार वैन ने ट्रेलर में टक्कर मारी, सात लोगों की मौत

 
 Bhubaneswar :  ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया. खबरों के अनुसार कोहरे के कारण एक वैन की ट्रेलर में टक्कर होने से एक भजन मंडली के सात सदस्यों की मौत हो गयी. पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सुंदरगढ़ के पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि भजन मंडली के गायक शनिवार सुबह अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अपने-अपने गांव लौट रहे थे तभी चालक ने आगे खड़े एक ट्रेलर में धक्का मार दिया. जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी.  एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. जान लें कि सुंदरगढ़ के कंदाधुडा और समरपिंडा गांव की भजन मंडली श्राद्ध कर्म के लिए छत्तीसगढ़ के चकबहाल गयी थी. वे सभी एक वैन से ओडिशा लौट रहे थे.

दुर्घटना देर रात लगभग 2 बजे के आसपास हुई

दक्षिण पश्चिमी रेंज के डीआईजी बृजेश राय ने बताया कि दुर्घटना देर रात लगभग 2 बजे के आसपास हुई.  वैन  एमसीएल-टोपरिया रोड पर खड़े एक ट्रेलर से टकरा गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि चालक समेत सात लोगों की वहीं मौत हो गयी.  शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  माना जा कहा है कि इलाके में घने कोहरे की वजह से विजन कम था इस कारण वैन चालक ट्रेलर को नहीं देख पाया और  वैन ट्रेलर से टकरा गयी  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही