Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ओडिशा ट्रेन हादसे पर शोक जताया

Ranchi :  ओडिशा के बालासोर हुए ट्रेन हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के समीप कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की हृदयविदारक घटना से मन आहत है. परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे. दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. इसके अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शोक संवेदना प्रकट की है. उन्होंने ट्वीट किया कि ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना की खबर अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है. ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. (पढ़ें, हॉकी">https://lagatar.in/hockey-india-general-secretary-bholanath-singh-leaves-to-attend-events-abroad/">हॉकी

इंडिया के महासचिव विदेशों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए)

तीन ट्रेनों की आपस में हुई थी जोरदार टक्कर

गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब सात बजे तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गयी थी. बालासोर जिले में बहनागा स्टेशन के पास पहले यशवंतपुर से हावड़ा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरायी. फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) और मालगाड़ी आपस में टकरा गयी. कोरोमंडल एक्सप्रेस हावड़ा से चेन्नई जा रही थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी. ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गये. इस रेल हादसे में कम से कम 280 लोगों की मौत हो गयी. वहीं 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. इसे भी पढ़ें : नाबालिग">https://lagatar.in/minor-accuses-45-year-old-man-of-sexual-assault-case-registered/">नाबालिग

ने 45 साल के व्यक्ति पर यौन शौषण का लगाया आरोप, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही