Search

 
 
 

ओडिशा ट्रेन हादसा : गलत सिग्नल की वजह से कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से जा टकराई

 
NewDelhi : ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे की एक संयुक्त जांच रिपोर्ट सामने आयी है. खबर है कि इस जांच रिपोर्ट में घटना के पीछे सिग्नल से संबंधित गलती की बात कही गयी है. हादसे की रिपोर्ट के अनुसार बहानगा बाजार स्टेशन पर मालगाड़ी लूप लाइन में खड़ी थी.                    ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मालगाड़ी लूप लाइन पर खड़ी की गयी थी

इसी बीच 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस बहानगा बाजार स्टेशन पर पहुंची. नियमों के अनुसार किसी भी ट्रेन को लूप लाइन में तब खड़ा किया जाता है, जब किसी ट्रेन को स्टेशन से पास कराया जाना हो. बहानगा बाजार स्टेशन पर भी यही किया गया था. कोरोमंडल एक्सप्रेस को पास कराने के लिए मालगाड़ी लूप लाइन पर खड़ी की गयी थी बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार कोरोमंडल एक्सप्रेस को पहले अप मेन लाइन के लिए सिग्नल दिया गया और फिर इसे वापस भी ले लिया गया. लेकिन तब तक कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन में इंटर कर गयी और वहां पहले से खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई. मालगाड़ी से टकराने के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही