Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ओडिशा ट्रेन हादसा : स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भुवनेश्वर पहुंचे, घायलों से करेंगे मुलाकात

Bhubaneswar : ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में 288 लोगों की मौत हो गयी. वहीं 1100 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. इस रेल हादसे को करीब 36 घंटे बीत चुके हैं. लेकिन अभी तक इस ट्रैक से ट्रेनों का आवागमन शुरू नहीं हो पाया है. दुर्घटनास्थल पर ट्रैक ठीक करने का काम जारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ओडिशा भुवनेश्वर पहुंच गये हैं. वे AIIMS भुवनेश्वर और कटक मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे. जहां वे बालासोर हादसे में घायलों से मुलाकात करेंगे. साथ ही घायलों के इलाज का जायजा लेंगे. (पढ़ें, अमेरिका">https://lagatar.in/us-president-biden-expressed-grief-over-odisha-train-accident/">अमेरिका

के राष्ट्रपति बाइडन ने ओडिशा रेल हादसे पर दुख जताया)

अधीर रंजन चौधरी भी दुर्घटनास्थल का जायजा लिया

पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी भी दुर्घटनास्थल पहुंचे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं. कहा कि घटना के बाद जो भी कार्य होने चाहिए वो हो रहे हैं. मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि कोशिश नहीं की जा रही है बिल्कुल कोशिश की जा रही है...मैं राहत टीमों की सराहना करना चाहता हूं. ये सारे कार्य घटना घटने के बाद हो रहे हैं. इस तरीके की तत्परता अगर घटना के पहले होती तो शायद हमें ये हादसा देखने को नहीं मिलता है.

तीन ट्रेनों की आपस में हुई थी जोरदार टक्कर

बता दें कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब सात बजे तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गयी थी. बालासोर जिले में बहनागा स्टेशन के पास पहले यशवंतपुर से हावड़ा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरायी. फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) और मालगाड़ी आपस में टकरा गयी. कोरोमंडल एक्सप्रेस हावड़ा से चेन्नई जा रही थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी. ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गये. इस रेल हादसे में 288 लोगों की मौत हो गयी. वहीं 1100 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/if-you-want-to-get-treated-in-rims-then-bring-a-fan-with-you/">रिम्स

में कराना है इलाज तो साथ लेकर आएं पंखा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही