Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना : विपक्षी दलों ने हादसे में मारे गये लोगों के प्रति शोक जताया, सिग्नल प्रणाली पर सवाल उठाये

New Delhi : ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे में 280 से अधिक यात्रियों की मौत पर शोक जताते हुए विपक्षी दलों के नेताओं ने रेलवे की सिग्नल प्रणाली पर सवाल उठाये हैं, जिसकी वजह से संभवत: यह दुर्घटना हुई. शुक्रवार को बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की टक्कर में कम से कम 280 लोगों की मौत हो गयी और लगभग 900 लोग घायल हो गये. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पिनराई विजयन ने  भीषण ट्रेन हादसे पर  गहरा दुख जताया

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने ओडिशा के भीषण ट्रेन हादसे पर शनिवार को गहरा दुख जताया. उन्होंने हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. विजयन ने कहा कि केरल इस मुश्किल घड़ी में ओडिशा के साथ खड़ा है. उन्होंने ट्वीट किया, ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे से गहरा दुख हुआ. उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया. केरल इस कठिन समय में ओडिशा के साथ एकजुटता से खड़ा है.

सिग्नल में खराबी के कारण तीन ट्रेन की टक्कर हुई

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता साकेत गोखले ने ट्वीट किया, ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस और यशवंतपुर-हावड़ा ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर स्तब्ध और व्यथित हूं. गोखले ने कहा, ‘दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. कथित तौर पर सिग्नल में खराबी के कारण तीन ट्रेन की टक्कर हुई, जो विश्वास से परे और चौंकाने वाला है. गंभीर सवाल हैं, जिनका जवाब देने की जरूरत है.

क्या भयावह हादसे भारत में रेल यात्रा के लिए सामान्य बात हो जायेंगे?

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा-माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भी यही सवाल उठाया. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, क्या भारतीय रेलवे में अब हमारे पास कोई सिग्नल या सुरक्षा प्रणाली नहीं रह गयी है? या क्या इस तरह के भयावह हादसे भारत में रेल यात्रा के लिए सामान्य बात हो जायेंगे? हमें पीड़ितों और इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों को जवाब देना चाहिए. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद बिनॉय विश्वम ने इस दुर्घटना को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की.

सरकार केवल लग्जरी ट्रेन पर ध्यान केंद्रित करती है.

विश्वम ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार केवल लग्जरी ट्रेन पर ध्यान केंद्रित करती है. आम लोगों की ट्रेन और पटरियों की उपेक्षा की जाती है. ओडिशा में हुए हादसे में लोगों की मौत इसी का परिणाम है. रेल मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओडिशा में ट्रेन हादसे पर दुख व्यक्त किया था और पार्टी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं से राहत एवं बचाव अभियान में सभी आवश्यक सहयोग देने का आग्रह किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही