Search

 
 
 

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना : पीएम मोदी ने स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई, दुर्घटना स्थल पर भी जायेंगे

 
New Delhi : खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के संबंध में स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है. साथ ही खबर आ रही है कि  पीएम मोदी  दुर्घटना स्थल का दौरा भी करेंगे. जानकारी के अनुसार  वे कटक अस्पताल जायेंगे और घायलों से मिलेंगे.  इस रेल हादसे में 280 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है. 900 से ज्यादा यात्री घायल हो गये हैं.   ट्रेन हादसा ओडिशा बालासोर में 2 जून को बाहानागा रेलवे स्टेशन के पास हुआ है. रेलवे के अनुसार 650 लोगों को अस्पताल में एडमिट किया गया है. हादसे को लेकर पीएम मोदी ने आज शनिवार को इमरजेंसी बैठक बुलाई है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

रेल मंत्री ने उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच के आदेश  दिये

रेल मंत्री ने घटना के उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच के आदेश दे दिये हैं. रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार हादसा तीन ट्रेनों मालगाड़ी, कोरोमंडल एक्सप्रेस और हावड़ा एक्सप्रेस के आपस में टक्कर होने की वजह से हुआ. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य के सीएम नवीन पटनायक आज सुबह घटनास्थल पर पहुंचे. अश्विनी वैष्णव ने जहां दुर्घटनाग्रस्त बोगियों का जायजा लिया, राहत-बचाव अभियान की समीक्षा की.

रेल मंत्री  रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे अधिकारियों से मिले

रेल मंत्री  रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे अधिकारियों से मिले. दुर्घटना स्थल पर एनडीआरएफ, भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना, राज्य आपदा राहत बल, सेना मेडिकल कोर बचाव और राहत अभियान में लगे हुए हैं. बचाव अभियान की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे हैं. उन्होंने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही