Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दोबारा चुनाव लड़ रहे 71 विधायकों में 29 की संपत्ति में 2 हजार से 100 फीसदी तक हुआ संपत्ति में इजाफा

Ranchi: विभिन्न राजनीतिक दलों से दोबारा चुनाव लड़ रहे 71 विधायकों में से 28 विधायकों की संपत्ति में दो हजार से 100 फीसदी तक का इजाफा हुआ है. वहीं दोबारा चुनाव लड़ रहे तीन विधायकों की संपत्ति में चार से 16 फीसदी तक की गिरावट आई है. इसमें राज सिन्हा की संपत्ति में चार फीसदी की कमी आई है. हफीजुल हसन की संपत्ति में 16 फीसदी और जेपी पटेल की संपत्ति में 12 फीसदी की कमी आयी है. वहीं सबसे कम संपत्ति में इजाफा कल्पना सोरेन का हुआ है. कल्पना सोरेन की संपत्ति में सिर्फ एक फीसदी का इजाफा हुआ है. कोचे मुंडा की संपत्ति में सिर्फ सात फीसदी का इजाफा हुआ है. इसका खुलासा एडीआर की रिर्पोट में हुआ है.
इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/2520-meetings-and-1208-rallies-held-in-jharkhand-in-20-days/">झारखंड

में 20 दिन में हुई 2520 सभा और 1208 रैली

जानें किस विधायक की कितनी फीसदी बढ़ी संपत्ति

विधायक संपत्ति का इजाफा(प्रतिशत में)
अंबा प्रसाद 2387 फीसदी  
संजीव सरदार 955 फीसदी  
सोनाराम सिंकू 942 फीसदी  
निरल पूर्ति 112 फीसदी
रवींद्रनाथ महतो 147 फीसदी
नमन विक्सल कोंगाड़ी 191 फीसदी  
शिल्पी नेहा तिर्की 182 फीसदी  
पुष्पा देवी 357 फीसदी  
चमरा सिंडा 383 फीसदी  
मथुरा महतो 114 फीसदी  
लंबोदर महतो 128 फीसदी  
सुखराम उरांव 133 फीसदी
अमित यादव 170 फीसदी
सुनीता चौधरी 113 फीसदी
विरंची नारायण 182 फीसदी
भूषण तिर्की 201 फीसदी
सीता सोरेन 109 फीसदी  
भानू प्रताप शाही 110 फीसदी
बसंत सोरेन 113 फीसदी  
सुदिव्य सोनू 299 फीसदी  
नवीन जायसवाल 241 फीसदी
हेमंत सोरेन 197 फीसदी  
भूषण बाड़ा 222 फीसदी  
अर्पणा सेन गुप्ता 183 फीसदी  
जिगा होरो 126 फीसदी  
विकास मुंडा 129 फीसदी  
अनंत ओझा 111 फीसदी
समीर मोहंती 642 फीसदी
विनोद सिंह 140 फीसदी  
इसे भी पढ़ें -तिरुमाला">https://lagatar.in/tirumala-tirupati-devasthanam-boards-order-non-hindu-employees-should-take-vrs/">तिरुमाला

तिरुपति देवस्थानम बोर्ड का आदेश, गैर हिंदू कर्मचारी VRS ले लें…
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही