Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पुलिस के रेल विभाग में DG से लेकर DIG रैंक तक के अधिकारी, पर SP का पद खाली

झारखंड पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला होने के कारण कुछ महत्वपूर्ण पद खाली हो गये हैं. झारखंड में डीआईजी स्तर के छह रेंजों में से तीन रेंज हजारीबाग, बोकारो और रांची में डीआईजी के पद रिक्त खाली हो गये हैं.
Advertisement
Advertisement

रेल विभाग में डीजी-डीआईजी तो हैं, पर एसपी के पद खाली

Ranchi :    झारखंड पुलिस विभाग में 27 मई की रात बड़े पैमाने पर फेरबदल देखने को मिला है, जिसमें कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया. इसके चलते कुछ महत्वपूर्ण पद खाली हो गये हैं. झारखंड पुलिस के रेल विभाग में एक विचित्र प्रशासनिक स्थिति उत्पन्न हो गई है. विभाग में जहां शीर्ष स्तर पर पुलिस महानिदेशक (DGP) और पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रैंक के अधिकारी तैनात हैं, वहीं पुलिस अधीक्षक (SP) के अहम पद खाली पड़े हैं.

एसपी के नहीं होने से हो सकती हैं संभावित चुनौतियां उत्पन्न

धनबाद और जमशेदपुर जैसे प्रमुख रेल मंडलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद खाली पड़े हैं. इन दोनों स्थानों पर रेल एसपी के पद खाली होने से रेलवे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर संभावित चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं. यह स्थिति दर्शाती है कि जहां उच्च स्तर पर अधिकारी मौजूद हैं,  वहीं जमीनी स्तर पर नेतृत्व की कमी है, जो रेल पुलिसिंग के प्रभावी संचालन में बाधा बन सकती है.

IPS अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग का इंतजार 

राज्य सरकार ने 27 मई की रात को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल 45 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है,  इसमें 14 जिलों के एसएसपी और एसपी भी शामिल हैं. इसके अलावा तीन आईपीएस अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यों के अलावा अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

वहीं पांच ऐसे आईपीएस अधिकारी हैं, जिनके स्थान पर किसी अन्य आईपीएस की पोस्टिंग तो हुई, लेकिन उन्हें दूसरी जगहों पर पदस्थापित नहीं किया गया. झारखंड में डीआईजी स्तर के छह रेंजों में से तीन रेंज हजारीबाग, बोकारो और रांची में डीआईजी के पद रिक्त खाली हो गये हैं.

बदले गये  14 जिलों के एसएसपी और एसपी : 

झारखंड के 14 जिलों में एसएसपी और एसपी बदले हैं.  जिन जिलों के एसएसपी-एसपी बदले गए हैं, उनमें प्रमुख रूप से जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी शामिल हैं. इसके अलावा, पाकुड़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), गुमला, खूंटी, बोकारो और चतरा में भी पुलिस प्रमुख बदले गये हैं. रांची के एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और धनबाद के एसपी सिटी को भी स्थानांतरित किया गया है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही