Search

 
 
 

चरम पर भ्रष्टाचार, अधिकारी पद पर बने रहने के लिए हर महीने करवाते हैं रिचार्ज- बाबूलाल

 
Jamtara/Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि झारखंड के अधिकारियों को पद पर बने रहने के लिए हर महीने रिचार्ज (सरकार को पैसे पहुंचाना) पड़ता है. ऐसा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बोलते हैं. उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार जनता के विकास के लिए काम कर रही है, वहीं राज्य की हेमंत सरकार कमाने के लिए. राज्य में भ्रष्टाचार, लूट का तांडव मचा है. मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भी गरीबों के अनाज की लूट मची है. खान-खनिज की लूट हो रही है. गरीबों, आदिवासियों की जमीन लूट ली जा रही. इस लूट में मुख्यमंत्री का परिवार शामिल है. राज्य को लूटने और लुटवाने के लिए सोरेन परिवार सत्ता में रहना चाहता है. बाबूलाल मरांडी जामताड़ा में संकल्प यात्रा के दौरान रविवार को सभा को संबोधित कर रहे थे. इसे पढ़ें- भारतीय">https://lagatar.in/team-of-14-trainee-officers-of-indian-administrative-service-reached-ghatshila/">भारतीय

प्रशासनिक सेवा के 14 प्रशिक्षु अधिकारियों की टीम पहुंची घाटशिला

झारखंड आंदोलन खरीदने-बेचने वालों को जनता जानती है

बाबूलाल ने कहा झारखंड राज्य अटल सरकार की देन है. अलग राज्य की लड़ाई का ढिंढोरा पीटने वाले झामुमो, कांग्रेस और राजद के लोगों ने क्या किया यह जनता जानती है. ये झारखंड आंदोलन को बेचने और खरीदने वाले लोग है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधियों की हिम्मत बढ़ गई है. रोज हत्या लूट बलात्कार की घटनाएं हो रही. राज्य में आदिवासी,दलित पिछड़ा,बहन बेटियां कोई सुरक्षित नही. बेटियों को पेट्रोल से जला दिया जा रहा, हत्या करके पेड़ पर टांग दिया जा रहा और पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ कर पैसे की वसूली कर रही है. इसे भी पढ़ें-  डुमरी">https://lagatar.in/dumri-by-election-sudesh-said-education-medicine-and-justice-in-the-state-are-getting-away-from-the-poor/">डुमरी

उपचुनाव: बोले सुदेश, राज्य में पढ़ाई, दवाई और न्याय गरीबों से होता जा रहा दूर

भाजपा चुपचाप झारखंड को बर्बाद होते नहीं देख सकती

उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण के कारण सरकार गो तस्करों पर कार्रवाई नहीं कर रही है. पुलिस को सरकार कार्रवाई नहीं करने का निर्देश देती है. आज लाखों की संख्या में झारखंड से पशुधन की तस्करी हो रही. पशुओं को बांग्लादेश भेजा जा रहा है. भाजपा चुपचाप झारखंड को बर्बाद होते नही देख सकती. इसलिए जनता को सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार, अपराध और तुष्टीकरण से मुक्ति दिलाने का संकल्प लेकर यह संकल्प यात्रा चली है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही