Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय सेना के ब्रिगेडियर और ऊपर के रैंक वाले अधिकारी अब पहनेंगे एक जैसी यूनिफॉर्म

New Delhi : भारतीय सेना के ब्रिगेडियर और उसके  ऊपर के रैंक वाले अधिकारियों की वर्दी अब एक समान होगी. सूत्रों के अनुसार अब भारतीय सेना में मूल कैडर और नियुक्ति के बावजूद ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों के लिए एक जैसी यूनिफॉर्म रहेगी. जानकारी के अनुसार हाल में सेना कमांडरों का सम्मेलन हुआ था, उसी सम्मेलन में यह फैसला हुआ है. सेना के कर्नल और उससे नीचे के रैंक के अधिकारियों की वर्दी में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जान लें कि भारतीय सेना में कई तरह की वर्दी, शस्त्र, रेजीमेंट और सेवाएं हैं. वर्तमान में सीनियर लीडरशिप के बीच सेवा मामलों में सामान्य पहचान और दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और उसे मजबूत करने के लिए यह नयी कवायद शुरू की जा रही है. इसके तहत सेना ने ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों के लिए एक समान वर्दी लाने का फैसला किया है.

1 अगस्त 2023 से लागू होंगे नये बदलाव

नये नियमों के तहत फ्लैग रैंक के अधिकारी अब कोई डोरी नहीं पहनेंगे. फ्लैग रैंक (ब्रिगेडियर और ऊपर) के सीनियर अधिकारियों के हेडगियर, शोल्डर रैंक बैज, गोरगेट पैच, बेल्ट और जूते अब मानकीकृत और सामान्य होंगे. यह बदलाव 1 अगस्त 2023 से लागू होगा. भारतीय सेना में, ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के अधिकारी पहले से ही यूनिट्स/ बटालियनों की कमान संभाल चुके होते हैं. वे ज्यादातर उन मुख्यालयों/ प्रतिष्ठानों में तैनात होते हैं जहां सभी शस्त्रों और सेवाओं के अधिकारी एक साथ काम करते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही