Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देशवासियों को सर्वांगीण विकास से जोड़ने के लिए संकल्पित हों अधिकारी : सुमन कैथरीन

Advertisement
Advertisement
Hazaribag : हजारीबाग स्टेडियम कर्जन ग्राउंड में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सम्मान के साथ तिरंगे को सलामी दी. मौके पर उन्होंने कहा कि देशवासियों को सर्वांगीण विकास से जोड़ने के लिए अधिकारियों को दृढ़ संकल्पित होने की आवश्यकता है. सुदूरवर्ती गांव तक विकास की योजनाएं पहुंचाना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए. हमारा देश सभी क्षेत्रों में प्रगति करते हुए विकसित देशों की अग्रणी श्रेणी में शामिल हो. उन्होंने वीर सपूतों को हृदय से नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत के फलस्वरुप ही हम गुलामी की बेड़ियों से स्वतंत्र हो पाए हैं. आज हम मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाकर अपने वीर शहीदों को याद करते हुए कृतार्थ हो रहे हैं. प्रमंडलीय आयुक्त ने हजारीबाग जिले में सफलतापूर्वक संपन्न विकास योजनाओं का संक्षिप्त ब्योरा सबके समक्ष साझा किया. मौके पर स्वतंत्रता सेनानी, डीआईजी, डीसी, एसपी समेत जिला प्रशासन से जुड़े सभी विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया. मौके पर परेड में शामिल पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थी भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - मोदी">https://lagatar.in/modi-surname-case-big-relief-to-rahul-gandhi-from-hc-exemption-from-physical-appearance/">मोदी

सरनेम केस : राहुल गांधी को झारखंड HC से बड़ी राहत, सशरीर पेश होने से मिली छूट

विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देनेवाले सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य समारोह के मंच से शहीद जवान स्व. मणिभूषण मिश्रा की पत्नी वीणा मिश्रा को सम्मानित किया गया. वहीं फिट इंडिया क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीएवी स्कूल के शुभम कुमार और सीमान हार्दिक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. समाजसेवी नीरज कुमार के मुक्ति धाम सेवा संस्थान खासकर उनकी संस्था की ओर से 90 से अधिक लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार करने के लिए सम्मानित किया गया. झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका के लिए जिला प्रशासन की ओर से डॉ. कमल नयन सिंह, इफ्तेकार अहमद सर्फी, दिलीप वर्मा, सतीश कुमार, अनवर हुसैन अंसारी, चंद्रनाथ भाई पटेल और सुखदेव प्रसाद यादव को सम्मान पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. मौके पर जेपी आंदोलन में सक्रिय भूमिका के लिए प्रदीप कुमार पांडेय, केदार सिंह और अधिवक्ता स्वरूप चंद जैन को भी सम्मानित किया गया.

परेड में शामिल टुकड़ियों को किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह में बीएसएफ, सीआरपीएफ, जिला पुलिस पुरुष व महिला बटालियन, होम गार्ड, एनसीसी कैडेट्स और इंदिरा गांधी आवासीय बालिका की टुकड़ियों ने भाग लिया. परेड में शामिल टीम में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रोफेशनल कैटेगरी में सीआरपीएफ और बीएसएफ प्रथम एवं द्वितीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया. वहीं नन प्रोफेशनल कैटेगरी में एनसीसी को प्रथम और इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय को दूसरा बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया. बीएसएफ के प्लाटून कमांडर राज कुमार, एनसीसी के प्लाटून कमांडर को भी सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें -क्या">https://lagatar.in/will-babulals-team-also-be-confidential/">क्या

बाबूलाल की टीम भी होगी कॉन्फिडेंशियल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही