Search

 
 
 

पदाधिकारी नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाएं : आयुक्त

 
Medininagar (Palamu): आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने गुरुवार को प्रमंडलीय कार्यालय में बैठक की. आयुक्त ने बैठक में प्रमंडल के तीनों जिलों पलामू, गढ़वा और लातेहार के नीलाम पत्र वादों की स्थिति की समीक्षा की. बैठक में आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों को गंभीरता से लेने व इनके निष्पादन में तत्परता बरतते हुए तेजी लाने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि नीलाम पत्र पदाधिकारी वादों का तेजी के साथ निष्पादन के लिये प्रत्येक 15 दिन पर वादों की समीक्षा करें. इसे भी पढ़ें- रूपा">https://lagatar.in/roopa-tirkey-case-dsp-pramod-mishra-filed-a-petition-in-the-high-court/">रूपा

तिर्की मामला : DYSP प्रमोद मिश्रा ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
आयुक्त ने कहा कि आयुक्त कार्यालय में प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह के बुधवार को इसकी विस्तृत समीक्षा की जाएगी, ताकि सरकारी राशि का अधिकाधिक वसूली हो सके. इससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी. बैठक में आयुक्त के सचिव अनिल कुमार, पलामू जिले के नीलाम पत्र पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद, लातेहार के नीलाम पत्र पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी व गढ़वा की नीलाम पत्र पदाधिकारी निधि रजवार मौजूद थी. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/before-modis-visit-the-party-engaged-in-increasing-the-bjp-in-santhal-hundreds-of-people-took-membership/">पीएम

मोदी के दौरे से पहले संथाल में कुनबा बढ़ाने में जुटी बीजेपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही