Search

 
 
 

OBC जाति प्रमाण पत्र मे कोताही नहीं बरतें अधिकारी- राजेंद्र प्रसाद

 
Ranchi/Gumla: राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राजेन्द्र प्रसाद गुमला पहुंचे और पिछड़ी जातियों से जुड़े मामले को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. राजेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों से जानना चाहा कि पिछड़े वर्गों की जनसंख्या का आंकड़ा संग्रहित है या नहीं. उन्होंने ओबीसी जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र तुरंत निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने पूछा कि ओबीसी का समय पर आवासीय और जाति प्रमाण पत्र बनता है या नहीं. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bhaura-op-in-charge-himanshu-kumar-refer-situation-critical/">धनबाद

: भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार रेफ़र, स्थिति गंभीर

समय पर प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत

अधिकारियों ने ओबीसी सदस्य राजेन्द्र प्रसाद को बताया कि ओबीसी का जाति प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र समय पर निर्गत कर दिया जाता है. इस मौके पर अंचल अधिकारियों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट भी सौंपी. बता दें कि झारखण्ड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से ओबीसी समुदाय लोगों ने राजेन्द्र प्रसाद से शिकायत की थी कि ओबीसी का आवासीय जाति प्रमाण पत्र समय पर नहीं बनने के कारण सरकार नौकरी और विद्यालय-महाविद्यालय के नामांकन में परेशानी होती है. नौकरी और नामांकन से पिछड़ी जाति के लोग वंचित रह जाते हैं. सभी सीओ को लंबित मामले के तुरंत निष्पादन का राजेंद्र प्रसाद ने निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें–राजभवन">https://lagatar.in/bjp-leaders-kept-their-eyes-on-raj-bhavan-from-morning-till-evening/">राजभवन

पर सुबह से शाम तक टिकी रही भाजपा नेताओं की नजर

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में सुधीर कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता, रवि आनंद, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, प्रीति किंडो, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर, संजय आर एम, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया, रेशमा रेखा मिंज सीओ, सुमन गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुशीला खालखो, तुलसी सीओ, अनुरिमा एक्का सिसई, तेज कुमार हर्षा, प्रखंड विकास पदाधिकारी भरनो, रविंद्र कुमार पांडे सीओ, बसिया दीप्ति प्रियंका कुजूर सीओ कंडारा, सुकेशनी प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला, कुशलमय मुंडु सीओ गुमला, रविंद्र कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी बसिया, विष्णु देव कच्छप, प्रखंड विकास पदाधिकारी घागरा, धनंजय पाठक सीओ बिशुनपुर, संजीव कुमार सीओ भरनो, शिवपूजन तिवारी, सीओ डूंगरी, एकता वर्मा प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही