Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षा से जुड़ी समस्याएं गंभीरता से दूर करें अधिकारी, आश्वासन नहीं मुझे परिणाम चाहिये : रमेश बैस

Advertisement
Advertisement
विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा की Ranchi : राज्यपाल - सह - विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेश बैस ने विश्वविद्यालय में पदाधिकारियों के रिक्त पदों पर आविलंब नियुक्ति का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय में कुलसचिव, उप कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त पदाधिकारी जैसे पदों का रिक्त रहना उचित नहीं है. राज्यपाल मंगलवार को राजभवन में राज्य के विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे. बैठक में राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, कार्मिक की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, भवन निर्माण विभाग सचिव सुनील कुमार सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद थे. इस दौरान राज्यपाल ने जेपीएससी को अपने कार्यों में और तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा, झारखंड लोक सेवा आयोग को नियुक्ति प्रक्रिया में गति लाने की आवश्यकता है.

तीन महीने में विश्वविद्यालयों में हुई कार्य-प्रगति से संतुष्ट नहीं

बैठक में अधिकारियों ने राज्यपाल को बताया कि विश्वविद्यालयों में रिक्त प्रशासनिक पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति कर ली जायेगी. साथ ही विश्वविद्यालयों में 1000 से अधिक पद स्वीकृत किया गया है. राज्यपाल ने कहा कि समस्याएं आज भी हैं. उन्होंने कहा कि तीन महीने में विश्वविद्यालयों में हुई कार्य-प्रगति से संतुष्ट नहीं हैं. सिर्फ आश्वासन से कम नहीं चलेगा, सबको छात्रहित में हर हाल में प्रतिबद्धता से कार्य करना होगा. उन्होंने कहा कि आज जो भी बातें हुई, मुद्दे उठे, समस्याएं बताई गई और आप लोगों ने सुनी, उन पर गंभीरता से कार्य करें, सिर्फ आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा. मुझे परिणाम चाहिये, यह बात मैं पूरी गंभीरता से कह रहा हूं.

 सभी शिक्षण संस्थानों को वाई-फाई युक्त करें

चांसलर पॉर्टल की समीक्षा करते राज्यपाल ने हुए कहा कि महाविद्यालय इसमें सहयोग कर इसे प्रभावी बनाये. उन्होंने अगले सत्र के लिए शैक्षणिक सत्र का निर्माण शीघ्र ही कर लें. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में समय पर परीक्षा का संचालन हो एवं परीक्षा परिणाम जारी हो, ताकि शैक्षणिक सत्र किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने में बाधा न बने. राज्यपाल ने कहा, विश्वविद्यालयों द्वारा समय पर दीक्षांत समारोह नहीं किया जाता है, तो विश्वविद्यालय उपाधि उनके घर प्रेषित करे. दीक्षांत समारोह में विलंब के कारण विद्यार्थियों को परेशानी नहीं होनी चाहिये. उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों में डिजिटाइजेशन की बात की, साथ ही कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों को वाई-फाई युक्त करें.

भवनों के निर्माण कार्य में तीव्रता लाएं

राज्यपाल ने निर्माणाधीन भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली. भवन निर्माण सचिव को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन भवनों के निर्माण कार्य में तीव्रता लाएं एवं विश्वविद्यालय को शीघ्र हस्तांतरित करें. विभिन्न विश्वविद्यालयों/ महाविद्यालयों में चहारदीवारी कराने का निर्देश भी राज्यपाल ने दिया. इसे भी पढ़ें - गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-minister-mithlesh-thakur-files-defamation-case-against-former-bjp-mla-satyendranath-tiwari/">गढ़वा

: मंत्री मिथलेश ठाकुर ने भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी पर किया मानहानि का मुकदमा
wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही