Search

 
 
 

जनता की समस्याओं का संवेदनशील होकर हल करें अफसर : हेमंत सोरेन

 
Dumka/Ranchi (Nitesh Ojha) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को दुमका दौरे पर हैं. वे गुरुवार को यूनिवर्सल पेंशन स्कीम प्रमंडल योजना कार्यक्रम में भाग लेने दुमका पहुंचे हैं. बुधवार को मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने दुमका राजभवन में "जनता से संवाद कार्यक्रम" में जनता की समस्याओं को सुना. हेमंत सोरेन ने संबंधित पदाधिकारियों को इन समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशील होकर का कार्य करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने भी मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया. जनकल्याणकरी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया.

कई नियुक्तियों को जल्द से जल्द भरने का कार्य चल रहा है

इस अवसर पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर संबंधित प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया. मुख्यमंत्री ने नियुक्ति से संबंधित मामलों पर कहा कि सरकार इसके लिए याेजना बनाकर कार्य कर रही है, अभी राज्य में कई नियुक्तियां हुई हैं. और कई नियुक्तियों को जल्द से जल्द भरने का कार्य चल रहा है. जनता से संवाद कर्यक्रम में जिले के सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बतायीं एवं ज्ञापन सौंपा. कार्यक्रम में विधायक बसंत सोरेन, विधायक नलिन सोरेन , दुमका उपायुक्त रवि शंकर शुक्ल एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें - राहत">https://lagatar.in/relief-card-holders-will-no-longer-have-to-climb-the-mountain-for-ration/">राहत

: राशन के लिए कार्डधारियों को अब पहाड़ पर नहीं चढ़ना होगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही