Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलायन रोकें अधिकारी, प्राथमिकता के साथ लागू करें मनरेगा योजनाएं : मुख्यमंत्री

  • ग्रामीण विकास की समीक्षा में हेमंत सोरेन ने दिये निर्देश
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव व सचिव की उपस्थिति में जिलों के उपायुक्तों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक की शुरुआत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा से हुई. मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों में मनरेगा की योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों से रोजगार की तलाश में मजदूरों का पलायन होने की बात लगातार सामने आ रही है. यह चिंताजनक है. सरकार रोजगार सृजन के लिए मनरेगा के तहत कई योजनाएं चला रही है. हर पंचायत में कम से कम पांच योजनाओं का संचालन होना है. अधिकारी इसे प्राथमिकता के साथ लागू करें, ताकि मजदूरों को अपने गांव -घर में रोजगार मिल सके.

राशन कार्ड धारियों और लाभुकों को फलदार पौधा उपलब्ध कराएं

मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों से कहा कि वे सभी राशन कार्ड धारियों और विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को कम से कम दो- दो फलदार पौधा देना सुनिश्चित करें. इससे ना सिर्फ ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी बेहतर कदम होगा.

गांवों में भी खेल मैदान विकसित किए जाएं 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पंचायतों के बाद अब वैसे गांवों को चिन्हित करें, जहां ज्यादा आबादी है और वहां वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत खेल मैदान विकसित किए जाएं. सरकार ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की जो योजना बनाई है, उसका बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सके. शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं जो खेल में रुचि रखते हैं, वैसे खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. इससे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में मदद मिलेगी.

विद्यालयों में महीने में एक दिन स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाये

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालयों में महीने में एक दिन स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाये और इस दिन विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन हो. इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से बच्चों और उनके अभिभावकों की इसकी सूचना दी जाए, ताकि वे स्पोर्ट्स डे शामिल हो सकें. मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के लिए भी इस तरह की खेल योजना बनाने का निर्देश दिया. समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल एवं मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे के अलावा विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव व सचिव और जिलों के उपायुक्त मौजूद रहे.

अहम तथ्य

  • राज्य की 4153 पंचायत में मनरेगा की योजनाएं हो रही हैं संचालित.
  • चालू वित्त वर्ष में जून तक 297 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य निर्धारित है. इसमें अभी तक 240 लाख से ज्यादा मानव दिवस का सृजन हो चुका है, जो लगभग 80 प्रतिशत है.
  • राज्य के 9538 गांवों में बिरसा हरित ग्राम योजना का हो रहा है संचालन.
  • चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 110 खेल मैदान किए जा चुके हैं विकसित.
इसे भी पढ़ें – सभी">https://lagatar.in/scholarship-amount-should-be-given-to-all-students-as-soon-as-possible-cm/">सभी

विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि जल्द से जल्द दी जाए : सीएम
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही