Search

 
 
 

कमिटमेंट से काम करें अफसर, तभी किसानों का भरोसा बढ़ेगा : बादल

 
  •  राज्यस्तरीय खरीफ-सह-मिलेट्स कर्मशाला में बोले कृषि मंत्री 
Ranchi :  राज्य के कृषि मंत्री बादल ने पदाधिकारियों से कहा कि किसानों के प्रति उनमें कमिटमेंट होनी चाहिए. उनकी हर समस्या, आपकी समस्या प्रतीत हो और उस समस्या के समाधान के लिए आप संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर काम करें. अगर आप ऐसा करते हैं, तो किसानों में आपके प्रति भरोसा बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि राशि का आबंटन और खर्च कर देना ही हमारा काम नहीं है, बल्कि किसानों की समस्याओं को करीब से देखने की जरूरत है. कृषि मंत्री हेसाग स्थित पशुपालन भवन के सभागार में इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर 2023 के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय खरीफ सह मिलेट्स कर्मशाला 2023 में राज्य के सभी जिला कृषि पदाधिकारी और जिला सहकारिता पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/17rc_m_142_17052023_1.jpg"

alt="" width="1280" height="884" />

रिकॉर्ड 4500 करोड़ किसान कल्याण के लिए दिए हैं

कृषि मंत्री ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को ऐसे जिलों से सीखने की जरूरत है, जिस जिले में उत्कृष्ट तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है. कहा कि राज्य की जीडीपी में 14 प्रतिशत कृषि की भागीदारी है, जिसे हम 20 प्रतिशत तक ले जाना चाहते हैं. 2019 से अब तक हमारे विभाग ने करीब 4500 करोड़ रुपये किसान कल्याण के लिए दिए हैं, जो अब तक का रिकॉर्ड है. वहीं 5 लाख किसानों का लोन माफ किया. साथ ही 9.38 लाख किसानों को पिछली सरकार से बकाया बीमा का लाभ भी दिलवाया. मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत के तहत 3500 रुपये प्रति एकड़ प्रति किसान दिया गया. इतनी योजनाओं का लाभ मिलने के बाद भी किसान को अगर सरकार के कार्यों की जानकारी नहीं है, तो ये मान लीजिए कि किसान सांगठनिक रूप से कमजोर हैं. उन्हें मजबूत करने की जरूरत है. कार्यक्रम में कृषि विभाग के संयुक्त सचिव नवीन कुमार द्वारा कृषि पर आधारित लिखित कविता की पुस्तक का विमोचन किया गया. इस अवसर पर कृषि विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी, निदेशक चंदन कुमार, बीएयू के कृषि वैज्ञानिक सहित सभी जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – एनोस">https://lagatar.in/after-enos-ekka-his-wife-menon-also-got-bail-from-the-supreme-court/">एनोस

एक्का के बाद उनकी पत्नी मेनन को भी सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही