Hazaribagh/Ramgarh News : झारखंड के हजारीबाग और रामगढ़ जिले में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया. इस अवसर पर अधिकारियों ने लोगों को संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप अधिकार दिलाने का संकल्प लिया. हजारीबाग समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीसी हेमंत सती ने समाहरणालय के अधिकारियों और कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर शपथ दिलाई.
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला एवं देश की आत्मा है. संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करते हुए प्रत्येक व्यक्ति और सरकारी कर्मी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए. संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहकर हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं.
इधर, रामगढ़ जिला समाहरणालय सभागार में रामगढ़ डीसी ऋतुराज संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई. उन्होंने लोगों को संविधान के मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा उनके अनुरूप कार्य करने का संदेश दिया. कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप करने की अपील की.

रामगढ़ समाहरणालय में शपथ लेते डीसी ऋतुराज व अन्य
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
इसे भी पढ़ें