Search

गोड्डा जेल का पदाधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण समेत जिले की दो खबरें

Godda : गोड्डा उपकारा का मंगलवार को एक दर्जन से अधिक जिला और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान जेल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया गया. पदाधिकारियों ने सभी वार्ड में पहुंचकर एक-एक चीज की तलाशी ली और पूरे परिसर का निरीक्षण किया. बाद में अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ महतो ने बताया कि ये रूटीन चेकअप था. जिसमें सभी एरिया को चेक किया गया, मगर कोई आपत्तिजनक सामान प्राप्त नहीं हुआ. कुछ जगहों पर गंदगी अवश्य मिली, इसको लेकर साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही खान-पान के लिए भी मैनुअल के अनुसार सही व्यवस्था करने को कहा गया. इस मौके पर एसडीपीओ जेपीएन चौधरी, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डीएसपी गौरव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. ज्ञात हो कि चुनाव को लेकर जेल का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जा रही है.

जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना हमारा पहला लक्ष्य है : मधुसुदन मोदक

ग्रामीणों के बीच पहुंचकर थाना प्रभारी ने कहा- पुलिस से डरें नहीं, बल्कि सहयोग करें

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/8-19.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Godda/Sundarpahari : थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक मधुसुदन मोदक ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के आसपास के गांवों का भ्रमण किया. इस क्रम में थाना प्रभारी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि आप पुलिस से डरें नहीं, बल्कि हमें सहयोग करें. पुलिस आपका दोस्त है तथा पुलिस आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है. उन्होंने कहा कि जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना हमारा लक्ष्य है. थाना प्रभारी मोदक ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना की जानकारी होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि पुलिस समय पर कार्रवाई कर सकें. उन्होंने कहा कि गांव में आपसी भाईचारा बनाकर रखें. आपस में विवाद न करें. किसी भी विवाद की सूचना पुलिस को अवश्य दें. इस दौरान उन्होंने छोटे बच्चों के बीच चॉकलेट का भी वितरण किया. थाना प्रभारी मोदक के साथ पुलिस अवर निरीक्षक साईंबा मुर्मू  एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : सिंहभूम">https://lagatar.in/joba-manjhi-showed-strength-after-nomination-in-singhbhum/">सिंहभूम

में नामांकन के बाद जोबा मांझी ने दिखाई ताकत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp