Search

आम जनों की समस्याओं से रूबरू हुए पदाधिकारी

बोकारो : जिले की विभिन्न पंचायतों में 17 नवंबर को आपके अधिकार- आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारियों समेत सभी प्रखंडों के बीडीओ व अंचलाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम में दर्जनों मामलों का निष्पादन करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया. कार्यक्रम का आयोजन चास प्रखंड के कनारी पश्चिम पंचायत, चंदनकियारी प्रखंड के सिमुलिया, गोमिया प्रखंड के बड़की-सीधावारा, बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर ए, नावाडीह प्रखंड के सहरिया, चंद्रपुरा प्रखंड के पपलो, पेटरवार प्रखंड के पतकी, जरीडीह प्रखंड के बाराडीह, कसमार प्रखंड के दांतु में किया गया. नावाडीह एवं कसमार प्रखंड में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जेम्स सुरीन एवं विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद प्रशासन व आम नागरिकों के बीच दूरी कम करना है. कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि गव्य एवं पशुपालन विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए, जिसे क्रमवार निष्पादित किया जाएगा. कार्यक्रम में चास के बीडीओ मीथिलेश कुमार, बेरमो बीडीओ मधु कुमारी, नावाडीह बीडीओ संजय शांडिल्य, पेटरवार बीडीओ शैलेश कुमार चौरसिया, कसमार बीडीओ विजय कुमार, चंदनकियारी बीडीओ अजय वर्मा, गोमिया बीडीओ कपिल कुमार, जरीडीह बीडीओ उज्जवल कुमार, चंद्रपुरा बीडीओ संदीप कुमार मद्धेशिया समेत अंचलाधिकारी व सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे. इस कार्यक्रम का आयोजन 18 नवंबर को चास प्रखंड के गोड़ाबाली उत्तरी पंचायत, चंदनकियारी प्रखंड के बोगुला, गोमिया प्रखंड के बड़की चतरोचट्टी, बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर बी, नावाडीह प्रखंड के भेंडरा, चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो, पेटरवार प्रखंड के तेनुघाट, जरीडीह प्रखंड के अरालडीह, कसमार प्रखंड के पोण्डा में किया जाएगा. यह भी पढ़ें : पाथरडीह">https://lagatar.in/secret-of-thieves-in-pathardih-and-sudamdih-police-station/">पाथरडीह

और सुदामडीह थाना में चोरों का राज [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//