Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनाव कार्यों को गंभीरता से करें पदाधिकारी : के. रवि कुमार

15 अप्रैल तक अपनी तैयारियों को पूरा कर रिपोर्ट करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी Hazaribagh: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में किसी तरह की शिथिलता नहीं बरतें. शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान के लिए सजग रहें. अपराधी, असामाजिक तत्वों, उपद्रवियों सहित निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास किये जाने वालों की थाना स्तर पर सूची तैयार कर उन पर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. आगामी 15 तारीख़ तक पदाधिकारी अपने आवंटित कार्यों को पूरा कर प्रतिवेदन समर्पित करें. उक्त निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दिया. वे शनिवार को धनबाद के समाहरणालय सभागार में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह एवं देवघर जिलों में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ निर्वाचन कार्य को गति देने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-एचईसी">https://lagatar.in/hec-officials-demonstrated-boycotted-the-decision-of-bhel-management-to-run-hec/">एचईसी

अधिकारियों ने किया प्रदर्शन, भेल प्रबंधन द्वारा एचईसी चलाने के निर्णय का किया बहिष्कार

कड़ी निगरानी के निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने पुलिस पदाधिकारियों को अवैध शराब, नशीले पदार्थों, हथियार, विस्फोटक सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी निगरानी करने का निर्देश दिया. साथ ही मुफ्त की वस्तुओं की आमद/वितरण को रोकने के लिए सफल प्रयास करने, छापेमारी अभियान को तेज करते हुए विभिन्न कांडों में संलिप्त आरोपितों एवं अवैध सामग्रियों की बरामदगी करते हुए संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केंद्रों की सूची को फिर से रिवाइज करने एवं हर संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती करने का भी निर्देश दिया.

वाहनों के प्रबंधन में आम लोगों कोई असुविधा नहीं हो

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव को देश के महापर्व के रूप में मनाना है. मतदान के कार्य में लगे सुरक्षाकर्मियों, मतदानकर्मियों एवं मतदाताओं की सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखकर काम करें. निर्वाचन के कार्यों में लगे वाहनों का प्रबंधन ससमय कर लें. इसमें यह ध्यान रखें कि आम लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो एवं मतदान के दिन कर्फ्यू जैसा माहौल नहीं रहे. उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होना है. सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से मुख्यालय एवं आयोग के स्तर से भी नजर रखी जाएगी. निर्वाचन के कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न हो इस बाबत सभी पदाधिकारियों को आयोग द्वारा दिशा-निदेश दिया गया है. इसका सख्ती से ससमय अनुपालन किया जाना है. पदाधिकारी केवल कार्ययोजना नहीं बताएं, धरातल पर चुनाव आयोग के आदेशों के अनुपालन का रिपोर्ट दें. अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला चेक पोस्ट पर सघन जांच कराएं. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-kundrukala-saraiya-village-is-becoming-a-home-for-rare-birds/">रामगढ़

: कुंदरूकला सरैया गांव बन रहा दुर्लभ पक्षियों का आशियाना

निर्वाचन कार्य को रूटीन कार्य में न लें अधिकारी

राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ने सभी हिस्ट्रीशीटर एवं किंगपिन के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें पकड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी, ईवीएम, मतदाता, सुरक्षा बल सहित सभी की सुरक्षा हम सभी की पहली प्राथमिकता होगी, निर्वाचन कार्य के रूटीन कार्य में नहीं लें. एक भी घटनाएं हुई तो अपराधियों के साथ-साथ पदाधिकारियों की भी जिम्मेवारी तय होगी.

भगोड़े अपराधियों की संपत्ति करें कुर्क

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया सेल को एक्टिव करें. आपत्तिजनक एवं फेक न्यूज़ पर आठ मिनट के अंदर कार्रवाई करें. समीक्षा बैठक में सीआरपीएफ के आईजी राकेश अग्रवाल, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह सहित उतरी छोटानागपुर प्रमंडल की आयुक्त, डीआईजी सीआरपीएफ, दुमका प्रक्षेत्र के आईजी सहित धनबाद, बोकारो, गिरिडीह एवं देवघर जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक, सीआरपीएफ के कमांडेंट सहित लोकसभा निर्वाचन से संबंधित सभी वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही