Search

 
 
 

क्लीन, ग्रीन एंड स्मार्ट रांची बनाने की दिशा में काम करें अधिकारी : सीएम

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के री- डेवलपमेंट प्लान, ट्रैफिक प्रेशर और उससे निजात के लिए उठाए जा रहे कदमों को लेकर गुरुवार को पथ विभाग और रांची नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की. मुख्यमंत्री ने सुंदर और स्मार्ट रांची बनाने की दिशा में अधिकारियों को कई निर्देश दिए. कहा कि क्लीन एंड ग्रीन रांची के लिए हम सभी को मिलजुल प्रयास करना होगा. इसमें आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में भी पहल की जानी चाहिए. इस मौके पर पथ निर्माण विभाग के ओर से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए रांची में नए फ्लाईओवर तथा  सड़कों के निर्माण के साथ इनर और आउटर रिंग रोड की योजना की जानकारी दी. रांची नगर निगम के आयुक्त को शहर का नियमित भ्रमण करने का निर्देश दिया ताकि साफ- सफाई और अतिक्रमण की हकीकत की जानकारी मिल सके और उसके निदान की लिए ठोस कदम उठाए जा सकें.

मुख्यमंत्री ने दिए ये निर्देश

  • राजधानी रांची की सड़कों का मरम्मत, मजबूतीकरण और चौड़ीकरण का कार्य शीघ्रता के साथ पूरा किया जाए.
  • राजधानी रांची में अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया जाय. सड़कों और गली मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट की पुख्ता व्यवस्था हो.
  • नगर निगम रांची वासियों को बेहतर से बेहतर सेवा दे.
  • रांची शहर की साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखें सड़कों के किनारे कचरा और गंदगी का अंबार नहीं होना चाहिए.
  • सड़कों के डिवाइडरों पर पौधारोपण करें. डिवाइडरों को कंक्रीट की दीवार नहीं बनाएं.
  • उपयोगिताओं का आकलन करते हुए भी किसी भी व्यवस्था को इंप्लीमेंट करें.
यह भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cms-emphasis-on-making-health-circuit-said-all-hospitals-should-be-functional-24-hours/">सीएम

का हेल्थ सर्किट बनाने पर जोर, कहा- सभी हॉस्पिटल 24 घंटे फंक्शनल हों
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही