Search

 
 
 

राज्यपाल संतोष गंगवार के धनबाद पहुंचने पर अधिकारियों ने किया स्वागत

Dhanbad :  राज्यपाल के धनबाद दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे. बरवाअड्डा हवाईअड्डे से लेकर आईआईटी-आईएसएम परिसर तक कारकेड रूट पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल और लाठी बल की तैनाती की गई थी.
 
राज्यपाल
  • आईआईटी-आईएसएम के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
  • बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने किया स्वागत
  • सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Dhanbad :  झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार की सुबह 10 बजकर 40 मिनट में धनबाद पहुंचे. बरवाअड्डा हवाईअड्डा पहुंचने पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया. 

 

इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद राज्यपाल सड़क मार्ग से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-आईएसएम) के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर और पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए.

 

Uploaded Image

बरवाअड्डा हवाईअड्डे पर राज्यपाल के साथ कई अधिकारी मौजूद

सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

राज्यपाल के धनबाद दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे. बरवाअड्डा हवाईअड्डे से लेकर आईआईटी-आईएसएम परिसर तक कारकेड रूट पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल और लाठी बल की तैनाती की गई थी.

 

हवाईअड्डा, कारकेड रूट, आईआईटी-आईएसएम परिसर और प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी गई. कारकेड के सुचारु आवागमन के लिए यातायात पुलिस और मोबाइल पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करती रहीं. सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग में एंटी-सबोटाज चेकिंग टीमों को भी सक्रिय रखा गया.

 

एम्बुलेंस और एसएनएमएमसीएच अलर्ट

आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए कारकेड के साथ जीवनरक्षक उपकरणों और चिकित्सक दल से लैस एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी. साथ ही शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के गहन चिकित्सा केंद्र को विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक दवाओं के साथ अलर्ट मोड पर रखा गया था. राज्यपाल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे. 

 

इन अधिकारियों ने राज्यपाल का किया स्वागत

राज्यपाल के स्वागत में एसएसपी के अलावा उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, आईआईटी-आईएसएम के निदेशक प्रोफेसर धीरज कुमार, रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही