Search

IND VS ENG टेस्ट मैच की ऑफलाइन टिकट बिक्री कल से, मैच में नहीं मंडरायेगा बारिश का साया

Ranchi : राजधानी रांची में क्रिकेट के सितारे खेलते दिखेंगे. 23 से 27 फरवरी तक भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट जेएससीए स्टेडियम में खेला जाना है. मैच की तैयारी जोरों पर है. 20 फरवरी से ऑफलाइन टिकट की बिक्री शुरू हो रही है. पश्चिमी गेट पर बने टिकट काउंटर पर 20 से 22 फरवरी तक सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक उपलब्ध होंगे. जिसमें चार काउंटर चालू होंगे. 23 से 27 फरवरी तक मैच के दौरान भी प्रशंसक टिकट ले सकते हैं. टिकटों की खरीद के एक काउंटर चालू होगा. एक व्यक्ति अधिकतम 6 टिकट खरीद सकता है और काउंटर से टिकट लेते समय उसी व्यक्ति का फोटो पहचान पत्र जरूरी है. टिकट की शुरूआत 250 रूपय से लेकर 2500 तक है. ऑनलाइन बुकिंग के दौरान 23 और 24 फरवरी के 250 वाले टिकट पूरे बिक चुके थे. बता दें कि 16 फरवरी से टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई थी. ऑनलाइन खरीदे गए टिकट 20 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से स्टेडियम के पश्चिमी गेट पर जाकर भौतिक रूप में लेना होगा. मैच के दिन स्टेडियम में प्रवेश के लिए भौतिक रूप से टिकट अनिवार्य होगा. मिली जानकारी के अनुसार, अपर टियर के टिकटों की बिक्री नहीं होगी. मैच को लेकर होटल की बुकिंग हो चुकी है. मंगलवार को भारत और इंग्लैंड की टीम रांची पहुंचेगी. भारत और इंग्लैंड की टीम रेडिसन ब्लू होटल में ठहरेगी. इसके लिए रेडिसन ब्लू होटल के पहले तल्ले से लेकर सातवें तक 115 कमरे खिलाड़ियों के लिए बुक किए गए हैं. खाने के मेन्यू से लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कर ली गई है. इसे भी पढ़ें - BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-shibu-soren-challenges-delhi-high-court-order-in-lokpal-case/">BREAKING:

लोकपाल केस में शिबू सोरेन ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती

मैच पर नहीं पड़ेगा बारिश का साया

मौसम विभाग के अनुसार, 23 फरवरी को झारखंड में बारिश होने की संभावना है. लेकिन इसका असर रांची में होने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच में नहीं होगा. मौसम विभाग के द्वारा जारी डाटा के अनुसार, 23 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में बारिश होने की संभावना है, रांची में इसका असर नहीं देखने को मिलेगा. रांची में मौसम साफ रहेगा. 24 फरवरी से सुबह में कोहरे के बाद आसमान साफ रहेगा.

ये है टिकटों की कीमत

पश्चिम हिल : 250 रुपये प्रतिदिन प्रेसिडेंट इनक्लोजर : 2000 रुपये प्रतिदिन हास्पिटैलिटी ब्लाक : 1500 रुपये प्रतिदिन अमिताभ चौधरी पवेलियन अपर टियर : 700 रुपये प्रतिदिन कॉर्पोरेट लाउन्ज : 1200 रुपये प्रतिदिन ए विंग लोअर : 400 रुपये प्रतिदिन बी विंग लोअर : 500 रुपये प्रतिदिन सी विंग लोअर टियर : 400 रुपये प्रतिदिन डी विंग लोअर टियर : 500 रुपये प्रतिदिन एमएस धोनी पवेलियन लक्जरी : 2500 रुपये प्रतिदिन हॉस्पिटैलिटी के साथ इसे भी पढ़ें -Weather">https://lagatar.in/weather-alert-jharkhand-will-remain-cloudy-chances-of-rain-from-february-21/">Weather

Alert: झारखंड में छाए रहेंगे बादल, 21 फरवरी से बारिश के आसार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//