Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद-बोकारो रोड पर तेल टैंकर पानी बोतल लदे वाहन से टकराया

Mahuda : धनबाद-बोकारो मार्ग पर महुदा ब्रह्मबाबा मंदिर के समीप तेल टैंकर पानी बोतल लदे पिकअप वैन से टकरा गया. इस टक्कर में में पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद पिकअप वैन पर लदी पानी की बोतल सड़क पर बिखर गई, जिसे लूटने के लिए बीच सड़क पर ही लोगों की भीड़ लग गयी. कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गई. सूचना पाकर महुदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा सड़क जाम को हटाया. पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर महुदा थाना ले आई. पिकअप वैन के मालिक अमन कुमार ने बताया कि बालीडीह बोकारो से पानी की बोतल लेकर पुटकी जा रहा था. इसी बीच ब्रह्मबाबा मंदिर के समीप धनबाद की ओर से आ रहे तेल टैंकर ने टक्कर मार दी. वैन मालिक ने थाना में लिखित शिकायत देकर हर्जाना दिलाने की मांग की है. बाद में दोनों वाहन मालिक के बीच लिखित समझौता हो गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही