Search

 
 
 

जमशेदपुर डिस्ट्रीब्युटर्स एसोसिएशन की पुरानी कमेटी ही मार्च 2022 तक रहेगी बहाल

 
Jamshedpur : जमशेदपुर डिस्ट्रीब्युटर्स एसोसिएशन (जेडीए) के कार्यकारणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि डिस्ट्रीब्युटर्स एसोसिएशन की नयी कमिटी (2020-22), जिसे अप्रैल 2021 से प्रभाव में आने था, उसे रद्द कर दिया जाए और पुरानी कमेटी ही आगे एक साल यानी मार्च 2022 तक प्रभार में कायम रहे. ऐसा कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है. सभी उपस्थित सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत किया और एकजुटता का परिचय देते हुए पद में नहीं कार्य में विश्वास व्यक्त किया.

सह सचिव राजेश अग्रवाल को मिली सदस्यों की सूची अपडेट करने की जिम्मेदारी

महासचिव दिलीप कुमार गोयल ने कहा कि, हमें आने वाले समय में भी एकजूटता बनाये रख कर सभी सदस्यों के दुख-सुख में साथ देना है. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जेडीए के अध्यक्ष गितेश वार्ष्णेय ने कार्यकारिणी सदस्यों से कहा कि वे अपने अपने क्षेत्रों में कार्य करते हुए सदस्यों को जोड़ें. वरीय उपाध्यक्ष जुगल किशोर माहेश्वरी ने एसोसिएशन के स्वभाव के अनुरूप समाजिक कार्यों में भी भाग लेने पर बल दिया, जिसका समर्थन सभी सदस्यों ने किया. एसोशियेशन के सभी सदस्यों की सूची अपडेट करने एवं डाटाबेस तैयार करने की जिम्मेवारी सह सचिव राजेश अग्रवाल को दी गई, जिसे वे जेडीए के संयुक्त सचिव निलेश वोरा के मार्गदर्शन में पूरा करेंगे. एसोसिएशन के हिसाब-किताब की जिम्मेवारी संभाल रहे कमलेश सपानी ने अपने सहयोगी संदीप अग्रवाल के साथ मिलकर लेखा जोखा प्रस्तुत किया. जमशेदपुर डिस्ट्रीबयुटर्स एसोशियेशन ने अपील की है कि जो अभी तक जेडीए के सदस्य नहीं बन पाये हैं वे सह सचिव सरबजीत सिंह सोनी ( जुगसलाई ) के मोबाइल नम्बर 7488145666 एवं राजेश अग्रवाल ( भालूबासा) के मोबाइल नम्बर 9835344914 पर सम्पर्क कर सदस्यता आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं. बैठक सम्पन्न होने से पहले एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सुरेश सोन्थलिया भी मौजूद रहे. बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी उन्हें दी गई. जिस पर उन्होंने अपनी सहमति जताई. उन्होंने संस्था के कार्यांे की प्रशंसा करते हुए सदस्यों की संख्या बढ़ाने की बात कही तथा लक्ष्य पर चलते हुए व्यापारिक एवं समाजिक हितों का ध्यान रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया. धन्यवाद ज्ञापन जेडीए के उपाध्यक्ष सैयद परवेज ने किया. बैठक में गंगा प्रसाद, संजय अग्रवाल ( मानगो ), सुनील तिवारी, विनोद शर्मा, मुख़तार अहमद, संदीप जैन, भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही