Search

कोलकाता : जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने इस्तीफा दिया, भाजपा में होंगे शामिल

Kolkata : कलकत्ता हाई कोर्ट के जज जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने आज मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वह गुरुवार, 7 मार्च को भाजपा में शामिल होंगे. जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने कोलकाता में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 7 मार्च को  संभवत : भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी में शामिल हो जायेंगे. .                                                            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

      नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल में भाजपा ही टीएमसी का सामना कर सकती है

पूर्व जस्टिस ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ही टीएमसी का सामना कर सकती है. खबरों के अनुसार जस्टिस गंगोपाध्याय ने आज अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा. इस्तीफे की प्रति मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टीएस शिवज्ञानम को भेजी .

जस्टिस गंगोपाध्याय पश्चिम बंगाल में टीचर भर्ती घोटाले की सुनवाई से जुड़े थे 

जानकारी के आज मंगलवार सुबह जस्टिस गंगोपाध्याय हाई कोर्ट में अपने चैंबर में पहुंचे, उसके बाद उन्होने अपना इस्तीफा भेजा. बता दें कि जस्टिस गंगोपाध्याय ने दो दिन पूर्व रविवार को घोषणा की थी कि वह पांच मार्च को न्यायाधीश पद से इस्तीफा दे देंगे.पश्चिम बंगाल में टीचर भर्ती घोटाले की सुनवाई से जुड़े जस्टिस गंगोपाध्याय इसी साल अगस्त 2024 में सेवा होने वाले थे. रविवार को अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए जस्टिस ने पश्चिम बंगाल में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर राज्य की सत्ताधारी टीएमसी पर हल्ला बोला था.

जस्टिस गंगोपाध्याय तमलुक संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं

राजनीतिक हलकों में चरचा है कि जस्टिस गंगोपाध्याय पश्चिम बंगाल की तमलुक संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. जान लें कि तमलुक सीट तृणमूल कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है. 2009 से लगातार इस सीट पर टीएमसी को जीत मिलती रही है. बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी यहां से 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव जीते थे. हालांकि तब सुवेंदु अधिकारी टीएमसी के नेता थे. 2009 से 2016 के बीच सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दाहिना हाथ माना जाता था. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//