Ranchi: महिलौंग स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को इंटरनेशनल ओलंपिक डे मनाया
गया. योगिक साइंस के सभागार में हुए कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज
कराई. यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ विजय कुमार सिंह ने कहा कि खेल में भागीदारी आपको जीवन के
झंझावतों से जूझने की प्रेरणा देने के साथ मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और एकाग्र बनाता
है. विशिष्ट अतिथि झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ने पियरे डे
कुबर्टीन के इंटरनेशनल ओलंपिक
कमिटी की स्थापना और कालांतर में सभी
महादेशों में खेलों के विकास पर रोशनी
डाला. महादेवी बिरला नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी की प्रिंसिपल डॉ.
सुबानी बाड़ा ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने पहले भी खेल में काफी अच्छा किया
है. उन्हें इनसे काफी उम्मीद
है. महादेवी बिरला नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी के प्रशासक आशुतोष द्विवेदी ने ओलंपिक के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने के बात
कही. समारोह का संचालन अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, टीचिंग एसोसिएट योगिक साइंस ने
किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में
फैकेल्टी मेंबर्स और स्टाफ उपस्थित रहे.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/surendra-nath-school_9901.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
सुरेन्द्रनाथ सेंटेनरी स्कूल झंडों के साथ मार्च पास्ट
सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में ओलंपिक दिवस पर कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और भारत जैसे विभिन्न देशों के झंडों के साथ मार्च
किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्पोर्ट्स कैप्टन
एंजेला मिंज और बारहवीं कक्षा के सचिन घोष द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलन समारोह के साथ
हुआ. वहीं जूनियर विंग में एक विशेष सभा आयोजित की गई और ओलंपिक खेलों के इतिहास पर प्रकाश डाला
गया. बच्चों ने
लेट्स मूव थीम को बढ़ावा देते हुए
समावेशिता को प्रेरित करने के लिए ओलंपिक
रिंगों का निर्माण
किया. स्कूल की प्राचार्या
समिता सिन्हा ने बच्चों के प्रयास और शानदार मार्च पास्ट के लिए उनकी सराहना
की. इसे भी पढ़ें – अजीम">https://lagatar.in/270-social-workers-gathered-in-the-national-seminar-of-azim-premji-university/">अजीम
प्रेमजी विवि की राष्ट्रीय संगोष्ठी में जुटे 270 सामाजिक कार्यकर्ता [wpse_comments_template]
Leave a Comment