Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ में ओलंपिक डे रन, 120 खिलाड़ियों ने दौड़ लगायी

Advertisement
Advertisement
Pakur : विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ की ओर से दूसरे दिन शनिवार को ओलंपिक डे रन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार उपस्थित हुए. प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों से आये 120 बालक व बालिकाओं ने भाग लिया. मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सिद्धू कानू पार्क से लेकर जिला जिला स्तरीय स्टेडियम तक प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई. दौड़ के पश्चात भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भागीदारी प्रमाण पत्र देकर जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार एवं जिला ओलंपिक संघ के महासचिव ने से सम्मानित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव रणवीर सिंह, पंकज अग्रवाल , नारायण चंद्र रॉय, प्रवीण कुमार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक राजेश कॉल, फुटबॉल प्रशिक्षिका रेखा कुमारी, भैरव चुंडा मुर्मू, अज्जू मंडल, शाहरुख शेख मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – MLA">https://lagatar.in/order-not-pass-order-against-mla-samri-lal-upheld-next-hearing-on-july-14/">MLA

समरी लाल के खिलाफ आदेश पारित नहीं करने का ऑर्डर बरकरार, 14 जुलाई को अगली सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही