Search

 
 
 

ओम बिरला द्रमुक पर बरसे, कहा, टी-शर्ट पहनकर आयेंगे, नारेबाजी करेंगे, तो सदन चलेगा क्या! लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

 
NewDelhi : आज गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ओम बिरला कुछ विपक्षी सदस्यों से नाराज हो गये. उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि सदन गरिमा और मर्यादा से चलता है. कहा कि पिछले कुछ दिनों से सदस्य मर्यादा का पालन नहीं कर रहे हैं.  आज द्रमुक के सदस्यों के टी-शर्ट पहनकर आने और नारेबाजी करने पर सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित की गयी.

द्रमुक के सदस्य परिसीमन को लेकर नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर पहुंचे 

द्रमुक के सदस्य परिसीमन  विषय पर नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर सदन में पहुंचे थे.  तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी की मांग है कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे उन प्रदेशों को लोकसभा सीटों के संदर्भ में नुकसान होगा जिन्होंने प्रभावी ढंग से जनसंख्या नियंत्रण किया है.

सदन मर्यादा से चलता है, गरिमा से चलता है

आज  पूर्वाह्न 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन मर्यादा से चलता है, गरिमा से चलता है, सभी सदस्यों को नियमों का पालन करना होता है. उन्होंने कहा कि सदस्यों को नियम 249 पढ़ना चाहिए. उन्हें अपना व्यवहार और आचरण अच्छा रखना चाहिए.

टी-शर्ट पहने विपक्षी सदस्य सदन से बाहर चले जायें

श्री बिरला ने कहा कि विपक्षी सदस्य नारे लगायेंगे, टी-शर्ट पहन कर सदन में आयेंगे, यह ठीक नहीं है. कहा कि सदन नियमों का पालन करने से चलेगा. प्रतिष्ठा से चलेगा, चाहे कोई भी हो, सभी को सदन की मर्यादा का पालन करना पड़ेगा. इसके बाद उन्होंने आदेश दिया कि टी-शर्ट पहने विपक्षी सदस्य सदन से बाहर चले जायें, तभी कार्यवाही चलायेंगे. इस क्रम में अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी सदस्य सदन की कार्यवाही चलाना नहीं चाहते. यह कहते हुए उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

12 बजे सदन के पुन: शुरू होने पर विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे

एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे सदन के पुन: शुरू होने पर विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे. पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद तेनेटी ने कहा कि आप ऐसे नहीं आ सकते हैं. कृपया नियम 249 पढ़ें. लेकिन विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते रहे जिस श्री तेनेटी ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर होगी चर्चा

राज्यसभा के बारे में बतायें, तो आज गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा जारी रहेगी. राज्यसभा में आज गृह मंत्री अमित शाह चर्चा का जवाब दे सकते हैं. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही