NewDelhi : आज गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ओम बिरला कुछ विपक्षी सदस्यों से नाराज हो गये. उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि सदन गरिमा और मर्यादा से चलता है. कहा कि पिछले कुछ दिनों से सदस्य मर्यादा का पालन नहीं कर रहे हैं. आज द्रमुक के सदस्यों के टी-शर्ट पहनकर आने और नारेबाजी करने पर सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित की गयी.
द्रमुक के सदस्य परिसीमन को लेकर नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर पहुंचे
द्रमुक के सदस्य परिसीमन विषय पर नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर सदन में पहुंचे थे. तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी की मांग है कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे उन प्रदेशों को लोकसभा सीटों के संदर्भ में नुकसान होगा जिन्होंने प्रभावी ढंग से जनसंख्या नियंत्रण किया है.STORY | Lok Sabha adjourned till 12 noon as Speaker Om Birla asks opposition members not to come with T-shirts with slogans written on them
READ: https://t.co/m6QVHR12Ya">https://t.co/m6QVHR12Ya">https://t.co/m6QVHR12Ya
VIDEO: (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz)">https://t.co/n147TvqRQz">https://t.co/n147TvqRQz)
pic.twitter.com/vy4DAHjM6o">https://t.co/vy4DAHjM6o">pic.twitter.com/vy4DAHjM6o
— Press Trust of India (@PTI_News) March">https://twitter.com/PTI_News/status/1902608401932103825?ref_src=twsrc%5Etfw">March
20, 2025
Leave a Comment