Search

 
 
 

राज्यपाल संतोष गंगवार से मिली ओमेगा ग्रुप की टीम, औद्योगिक विकास पर की चर्चा

Hazaribagh News: टीम ने झारखंड में कंपनी की प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी राज्यपाल के साथ साझा की. साथ ही प्रदेश में इन परियोजनाओं को स्थापित करने की संभावनाओं तथा इसके लिए आवश्यक सहयोग को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया.
 
राज्यपाल से मिलते कंपनी के पदाधिकारी

Hazaribagh News: रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की पहल के तहत ओमेगा ग्रुप होल्डिंग की टीम ने लोकभवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान कंपनी की ओर से झारखंड में प्रस्तावित विभिन्न औद्योगिक एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. टीम ने राज्यपाल को बुके एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया.

 

हजारीबाग निवासी सह ओमेगा ग्रुप होल्डिंग के वाइस चेयरमैन शादाब अंसारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने झारखंड में कंपनी की प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी राज्यपाल के साथ साझा की. साथ ही प्रदेश में इन परियोजनाओं को स्थापित करने की संभावनाओं तथा इसके लिए आवश्यक सहयोग को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

कंपनी की प्रस्तावित योजनाओं में बायोगैस प्लांट, सोलर प्लांट, बैटरी एनर्जी स्टोरेज, फूड पार्क एवं डेयरी फार्म जैसी परियोजनाएं शामिल हैं. कंपनी का उद्देश्य इन परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का सृजन करने के साथ-साथ क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है.

 

मुलाकात के दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार ने रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं को महत्वपूर्ण पहल बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड में यदि किसी कंपनी द्वारा रोजगार सृजन के उद्देश्य से ऐसी योजनाएं स्थापित की जाती हैं, तो उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा.

 

राज्यपाल ने कहा कि ओमेगा ग्रुप की प्रस्तावित योजनाएं जनहित की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं. विशेष रूप से रोजगार के अवसर पैदा करने वाली ऐसी परियोजनाएं क्षेत्र के युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने में सहायक हो सकती हैं.

 

ओमेगा ग्रुप होल्डिंग की ओर से कहा गया कि कंपनी झारखंड में औद्योगिक विकास के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में कार्य करने को लेकर प्रतिबद्ध है. प्रस्तावित परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय संसाधनों और युवाओं की क्षमता का उपयोग करते हुए क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देने का प्रयास किया जाएगा.

 

इस मौके पर ओमेगा ग्रुप के सेक्रेटरी ज्ञान प्रकाश, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता विभु गर्ग, इवेंट डायरेक्टर ऋतुराज, लीगल असिस्टेंट एडवाइजर सामंत कुमार पांडे उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही