Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डराने लगा है ओमिक्रॉन : महाराष्ट्र में 8 नये केस,  देशभर में कुल 57 मामले

Advertisement
Advertisement
New Delhi : महाराष्ट्र में एक बार फिर ओमिक्रॉन आंकड़े डरा रहे हैं. आज राज्य में आठ नये मामले सामने आये हैं, जो ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाये गये हैं. चिंता की बात ये भी है कि ज्यादा मामले मुंबई से सामने आ रहे हैं. इऩ आठ मामलों में से भी सात तो मायानगरी में ही मिल गये हैं. महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 28 पहुंच गया है. वहीं  देशभर में अब तक कुल 57 केस सामने आये हैं.

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ा

अभी तक मुंबई में 12, चिंचवाड में 10,पुणे में 2, डोंमबिवाली में एक मामला सामने आ चुका है. राज्य सरकार ने अपनी तरफ से एयरपोर्ट पर जरूर सख्त नियम कर दिये हैं.  एट रिस्क देशों के लिए क्वारंटीन की बात भी कही गई है, लेकिन फिर भी सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही सामने आ रहे हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में राहुल गांधी की रैली को भी रद्द कर दिया गया है. कांग्रेस ने खुद ही ये फैसला लिया है. महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली, राजस्थान में भी ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं.

दिल्ली में ओमिक्रॉन के चार नये मामले

दिल्ली में ओमिक्रॉन के चार नए मामले सामने आ गये हैं.  ऐसे में राजधानी में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 6 पहुंच गया है. वहीं राजस्थान में भी आज चार मरीज ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाये गये हैं. वहां भी इस नए वैरिेएंट ने सरकार को चिंता में डाल दिया है. देश के कुल आंकड़े की बात करें तो अभी तक 57 मरीज सामने आ चुके हैं. सरकार की तरफ से लगातार जानकारी दी जा रही है. टीकाकरण तेज करने पर भी जोर है. लेकिन इस बीच ओमिक्रॉन का खतरा भी देश में तेजी से पैर पसार रहा है.

वीके पॉल के बयान ने बढ़ायी टेंशन

चिंता तो वीके पॉल के बयान से भी बढ़ गई है. उन्होंने कहा है कि कोरोना के नए वेरिएंट्स की वजह से वैक्सीन का असर भी कम हो सकता है. ऐसे में उन्होंने कहा कि भविष्य में और भी वैक्सीन की जरूरत पड़ सकती हैं. कुछ समय पहले यूके में भी एक्सपर्ट ने कहा था कि कोविशील्ड वैक्सीन ओमिक्रॉन के खिलाफ कम असरदार है. WHO  भी मान चुका है कि कोरोना का ये नया वेरिएंट वैक्सीन को भी चकमा दे सकता है. ऐसे में सावधानी बरतने और सोशल डिस्टेंसिंग पर पूरा जोर दिया जा रहा है. दुनिया ओमिक्रॉन की सबसे पहले दस्तक दक्षिण अफ्रीका में रही थी. वहां पर ज्यादातर मामले इसी वेरिएंट के आ रहे हैं. इसके बाद यूके में भी इस वैरिएंट ने जबरदस्त कहर बरपाया है और वहां पर एक मौत की पुष्टि भी हो चुकी है. इसे भी पढ़ें – काशी">https://lagatar.in/after-kashi-bjps-confluence-in-ayodhya-on-december-15/">काशी

के बाद अयोध्या में 15 दिसंबर को BJP का संगम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही