Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन, मरीजों की संख्या हुई 153, महाराष्ट्र में हालात बेकाबू

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk : भारत में पिछले कई दिनों से ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. देशभर में कुल 153 ओमिक्रॉन मरीज मिले है. देश में ओमिक्रॉन 12 राज्यों में फैल चुका है. अब हर तीन दिन में केस डबल हो रहे हैं. ओमिक्रॉन के महाराष्ट्र में 54, दिल्ली में 22, तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14 , गुजरात में 11, केरल में 11, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक- एक केस मिले है. इसे भी पढ़ें - भारी">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-heavy-fall-sensex-fell-1026-points-all-the-shares-were-on-the-red-mark/">भारी

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1026 अंक टूटा, सभी शेयर लाल निशान पर

रविवार को महाराष्ट्र में 6 और गुजरात में 4 नये मरीज मिले है

ओमिक्रॉन के साथ- साथ कोरोना के मामले भी डरा रहे है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रहे है. रविवार को महाराष्ट्र में 6 नये मरीज मिले है. वहीं गुजरात में 4 नये केस आये है. अब तक देश के 12 राज्यों में ओमिक्रॉन फैल चुका है. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-elephants-crushed-four-members-of-the-same-family-in-keredari-3-died/">हजारीबाग

: केरेडारी में हाथियों ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचला, 3 की मौत

महाराष्ट्र में रविवार को 902 कोरोना केस मिले है

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को महाराष्ट्र में जिन छह लोगों में ओमिक्रॉन मिला है. उसमें दो मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री तंजानिया है, जबकि दो अन्य मरीज इंग्लैंड और एक मध्य पूर्व से लौटा था. वहीं दिल्ली में कोरोना ने बीते छह महीने का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 107 पहुंच गया है. दिल्ली में संक्रमण दर 0.17 फीसदी हो गई है. इससे पहले 22 जून को 0.19 फीसदी दर आंकी गई थी. इस संक्रमण से 10 दिन बाद दिल्ली में एक मौत भी हुई है. महाराष्ट्र में रविवार को 902 कोरोना केस मिले है. साथ ही 767 संक्रमितों की रिकवरी भी हुई है. 9 लोगों की मौत हुईं है. रिपोर्ट के मुताबिक अभी राज्य में कोविड के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 7,068 है. इसे भी पढ़ें -KMC">https://lagatar.in/kmc-elections-bjp-demands-re-election-from-the-commission-says-tmc-looted-votes-with-the-connivance-of-police/">KMC

चुनाव : BJP ने दोबारा चुनाव कराने की आयोग से की मांग, कहा- पुलिस की मिलीभगत से TMC ने वोटों की लूट की [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही