Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Delta के मुकाबले तीन गुना तेजी से फैलता है Omicron, केंद्र ने राज्यों को चेताया

Advertisement
Advertisement
New Delhi : कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखकर चेताया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने इस चिट्ठी में कहा है कि ओमिक्रोन कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले तीन गुना तेजी से फैलता है. इसलिए, स्थानीय और जिला स्तर पर डेटा विश्लेषण, सख्त और त्वरित नियंत्रण की आवश्यकता है.

अब तक ओमिक्रोन के 216 मामलों की पुष्टि

देश में अब तक ओमिक्रोन के 216 मामलों की पुष्टि हुई है. महाराष्ट्र में सबसे अधिक 65 मामले आये हैं. वहीं दिल्ली में 54 केस की पुष्टि हुई है. तेलंगाना में इस स्वरूप के 20, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15 और गुजरात में 14 मामले सामने आये हैं. ओमिक्रोन के मामलों को देखते हुए केंद्र लगातार गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दे रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सामूहिक समारोहों और नये साल के जश्न को बड़े स्तर पर नहीं करने की जरूरत है.

19 दिन में 13 राज्यों तक पहुंच गया है

कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट अब डराने लगा है. दुनिया के कई देशों में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन अब भारत में भी पैर पसारने लगा है. ये कितनी तेजी से फैल रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये मात्र 19 दिन में 13 राज्यों तक पहुंच गया है और इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच गयी है. ये आंकड़ा अभी और तेजी से बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई राज्यों में अब भी कई संदिग्ध मरीज भर्ती हैं. देश में 2 दिसंबर को ओमिक्रॉन का पहला केस सामने आया था. उस दिन कर्नाटक के बेंगलुरु में दो लोग नये वैरिएंट से संक्रमित पाये गये थे. अभी तक ओमिक्रॉन के 13 राज्यों में केस आ चुके हैं. इसे भी पढ़ें – चुनाव">https://lagatar.in/parliament-approves-election-reform-bill-also-passed-by-rajya-sabha/">चुनाव

सुधार बिल को संसद की मंजूरी, राज्यसभा से भी पास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही