Search

 
 
 

कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा पर मंथन किया

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक शुरू हुई. जानकारी के अनुसार बैठक में रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह,  गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  विदेश मंत्री एस. जयशंकर मौजूद सहित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल हुए.
 

NewDelhi : संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में आज गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक शुरू हुई. जानकारी के अनुसार बैठक में रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह,  गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  विदेश मंत्री एस. जयशंकर मौजूद सहित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल हुए.

 

तीन केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, हरदीप सिंह पुरी और पीयूष गोयल ने विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बैठक में शिरकत की. सूत्रों की मानें तो बैठक  में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर  मंथन किया गया.  बैठक में पश्चिम एशिया संकट पर भी विस्तृत चर्चा की गयी.  

 

अलग-अलग मंत्रालयों से भारत की तैयारी को लेकर प्रधानमंत्री ने जानकारी ली. खबर है कि बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में किसी भी भारतीय नाविक की मौत का मामला भारत सरकार जोरदार तरीके से उठाएगी और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही