Search

 
 
 

अजित पवार के NDA में जाने पर, शरद पवार ने कहा, ऐसी कई बगावत देखी है, पीएम मोदी को घेरा

 
Mumbai : अजित पवार द्वारा बगावत कर NDA में चले जाने और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लिये जाने की खबर के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार पुणे में प्रेस कांफ्रेंस की. शरद पवार ने कहा कि आज का घटनाक्रम (NCP में टूट) दूसरों के लिए नया होगा, लेकिन मेरे लिए नहीं. कहा है कि पहले भी ऐसी बगावत हो चुकी है. लेकिन मैं फिर से पार्टी खड़ी करके दिखाऊंगा. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भ्रष्टाचार साफ हो गया है

श्री पवार ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने कहा था कि महाराष्ट्र के मुख्य सहकारी बैंक में भारी भ्रष्टाचार है. जिन एनसीपी नेताओं पर आरोप है, वो आज भाजपा सरकार में शामिल हो गये हैं. यह बताता है कि भ्रष्टाचार साफ हो गया है. मैं इसके लिए पीएम को धन्यवाद देता हूं. कहा कि अगले कुछ दिनों में लोग जान जायेंगे कि इन एनसीपी नेताओं ने हाथ क्यों मिलाया है.

महाराष्ट्र के युवाओं पर मेरा भरोसा है

शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के युवाओं पर मेरा भरोसा है. मैंने महाराष्ट्र के विकास के लिए काम किया है. इस क्रम में कहा कि देश के कई राज्यों से मुझे फोन आये हैं. सभी लोगों ने मुझे समर्थन दिया है. ममता बनर्जी और कांग्रेस के नेताओं ने मुझसे बात की है. अब मैं राज्य और देश का दौरा करुंगा. मुझे अपने पार्टी के लोगों पर भरोसा है. शरद पवार ने अजित पवार के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिनों के बाद उनके दावे की सच्चाई सबके सामने आ जायेगी कि पार्टी किसकी है [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही