Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंबेडकर जयंती पर डीसी-एसपी ने जिलेवासियों को दी बधाई समेत जयंती की 3 खबरें

बाबा साहब की पूरा जीवन प्रेरणास्रोत : डीसी बाबा साहब अंबेडकर के विचारों और आदर्शों को विद्यार्थी जीवन में आत्मसात करना आवश्यक : एसपी Hazaribagh : उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने जिलेवासियों को 133वीं अंबेडकर जयंती की बधाई दी है. उन्होंने शुक्रवार को डिस्ट्रिक बोर्ड चौक अवस्थित बाबा भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपना सम्मान प्रकट किया. मौके पर उन्होंने कहा कि संविधान के रचयिता ज्ञान और विलक्षण प्रतिभा संपन्न डॉ. अम्बेडकर ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी एक शिक्षाविद, कानूनी विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में काम किया. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-caste-census-is-necessary-for-social-justice-chandra-prakash-chowdhary/">बेरमो

: सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना ज़रूरी : चंद्र प्रकाश चौधरी

बाबा साहब का जीवन प्रेरणास्रोत- एसपी

डॉ साहब की सामाजिक न्याय की अवधारणा अतुलनीय थी, जो सामाजिक समरसता का संदेश देता है. उनका मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो`` हमेशा प्रासंगिक रहेगा. पुलिस अधीक्षक ने भी कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का पूरा जीवन प्रेरणास्रोत है. उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है. इस अवसर पर महापौर रोशनी तिर्की, अपर समाहर्ता राकेश रोशन, डीआईजी बीएसएफ, एनडीसी डेविड बलिहार, सदर सीओ राजेश कुमार आदि मौजूद थे. दूसरी खबर

एनटीपीसी साइट कार्यालय में मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/sss-5.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Keredari : एनटीपीसी केरेडारी एवं चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 132वीं जयंती मनाई गई. चट्टी बरियातु परियोजना प्रमुख अनिमेष जैन और केरेडारी परियोजना प्रमुख फैज ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के का चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया. साथ ही उनके जीवनवृत्त पर अधिकारियों ने प्रकाश डाला. समारोह में केरेडारी एवं चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ssss-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-inauguration-of-mithila-mahotsav-with-kavi-sammelan/">रांची

: कवि सम्मेलन के साथ मिथिला महोत्सव का शुभारंभ
तीसरी खबर

हजारीबागवासियों ने संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि, जयंती पर जिलेभर में कार्यक्रम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/aaa-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribag : हजारीबागवासियों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को उनकी 132 वीं जयंती पर उन्हें याद किया. वहीं जिलेभर में विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने उनकी प्रतिमा और तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस मौके पर आरएसएस के कार्यालय में रक्तदान शिविर लगा, जहां दर्जनों स्वयंसेवकों ने 200 यूनिट रक्तदान किया. जिला सेवा प्रमुख विकास कुमार की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया. आयोजन में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज की भी सहभागिता रही.

सांसद-विधायक ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 

इधर सांसद जयंत सिन्हा और सदर विधायक ने बाबा साहेब को याद करते हुए अंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. यहां अनुसूचित जाति संघ हजारीबाग की ओर से डॉ. अंबेडकर पुस्तकालय सभागार में विधायक का भव्य स्वागत किया गया और संघ की ओर से संविधान की पुस्तक भेंट की गई. फिर विधायक भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित बाबा साहेब की जयंती समारोह में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया. वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग इकाई की ओर से गुरुवार को स्थानीय डिस्ट्रिक्ट चौक के पास बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. विभाग संयोजक दीपक देवराज ने कहा डॉ भीमराव अंबेडकर ने आजादी के बाद देश को एकसूत्र में पिरोकर एक नई ताकत के रूप में उभरने का मार्ग प्रशस्त किया.

विभावि में बाबा साहब की जयंती मनाई गई

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित समारोह में बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई. मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर खेमलाल महतो ने अपने विचार व्यक्त किए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही